MI को अगले सीजन में मिल सकता है खतरनाक बॉलर, फैंस ने रोहित शर्मा से की टीम में शामिल करने की मांग

mumbai indians

mumbai indians shared police officer bowling video

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। जिसके फैंस दुनियाभर में हैं। खास बात यह है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस हर साल शानदार खिलाड़ियों को निकालती है। एमआई के कई प्लेयर आईपीएल के बाद टीम इंडिया में एंट्री कर चुके हैं। अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस को शानदार गेंदबाज मिल सकता है। खास बात यह है कि एमआई ने यह वीडियो खुद ट्विटर पर शेयर किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का बॉलिंग का वीडियो किया शेयर

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी नेट्स में शानदार बॉलिंग करते हुए दिख रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी बॉलिंग फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। क्योंकि यह पुलिस अधिकारी प्रोफेसनल बॉलर लग रहे हैं। जिनकी गेंदों में अच्छी खासी स्विंग और रफ्तार दिख रही है। उनकी बॉलिंग के आगे बल्लेबाज परेशान नजर आ रहे हैं। यह बॉलर एक लोकल अकेडमी में जब बॉलिंग कर रहे थे, तभी उनका वीडियो बनाया गया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/mipaltan/status/1689619208936493057?s=20

रोहित से उठी टीम में लेने की मांग

पुलिस अधिकारी का तेज बॉलिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से फैंस उन्हें टीम में लेने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि फैंस का कहना है कि पुलिस अधिकारी के पास शानदार गेंदबाजी एक्शन, जबरदस्त फॉलो थ्रू हैं। ऐसे में उन्हें अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने पांच बार जीती है ट्रॉफी

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सफलतम टीमों में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई ने पांचों खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते है। जिसका श्रेय टीम का शानदार कॉम्बिनेशन माना जाता है। मुंबई इंडियंस से अब तक कई शानदार खिलाड़ी निकले हैं।

ये भी देखें: 2 ‘बल्लेबाजों’ ने टीम छोड़ने के लिए बोर्ड से गुहार लगाई, हमें दो टीम से विदाई! दिल्ली में खलबली मचाई

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ