Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि कई टीमों ने मुंबई इंडियंस को हार्दिक के ट्रेड के लिए ऑफर दिया है. IPL 2026 सीजन के बाद यह साफ नजर आ रहा था कि हार्दिक MI का हिस्सा नहीं रहेंगे. हार्दिक की नई फ्रेंचाइजी पर सभी की नजर है. हालांकि, पांड्या को एक और सीजन के लिए मुंबई इंडियंस रिटेन भी कर सकती है. हालिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पांड्या बिना कप्तानी के भी खेल सकते हैं.
हार्दिक पांड्या कैसे हो सकते हैं रिटेन?
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस की अन्य टीमों से बातचीत चल रही है. 1 नवंबर के बाद चीजें साफ हो सकती हैं. IPL के एक सोर्स ने PTI से बात करते हुए बताया कि अगर MI को अच्छी डील नहीं मिली, तो एक सीजन के लिए हार्दिक रिटेन हो सकते हैं. सोर्स ने यह भी बताया कि अगर पांड्या IPL 2027 में MI के लिए खेलते हैं, तो कप्तानी के बिना खेलकर अपना 100% देंगे.
सूत्र ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या झगड़ालू व्यक्ति नहीं हैं. अगर मुंबई इंडियंस को उनके बदले सही ट्रेड नहीं मिलता है, तो वह एक साल के लिए रिटेन हो सकते हैं. ऐसा हुआ, तो हार्दिक अपना 110-120 प्रतिशत देंगे. उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कप्तानी करेंगे या नहीं, उनकी कमिटमेंट में कोई कमी नहीं होगी. ट्रेड हार्दिक के हाथ में नहीं है. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट हर एक ट्रेड के फायदे और नुकसान देखकर ही फैसला करेगा.’
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, केरल के खिलाफ 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई शानदार जीत
MI का नया कप्तान बनने की रेस में कौन-कौन?
यह बात साफ है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे. ऐसे में फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारत के मौजूदा उपकप्तान तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. रोहित की कप्तानी में MI ने 5 बार IPL का टाइटल जीता है, वहीं तिलक वर्मा ने पिछले कुछ सालों में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करके दिखाया है कि वह बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम के पास दो और सीनियर खिलाड़ी हैं. हालांकि, फिटनेस एक समस्या है, जो बुमराह को कप्तान की रेस में पीछे कर रही है. सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और वह 36 साल के हो गए हैं. लॉन्ग टर्म के लिए उन्हें कप्तान बनाना भी सही नहीं होगा. जल्द ही पांड्या के ट्रेड और नए कप्तान को लेकर तस्वीर सामने आ जाएगी.
ये भी पढ़ें:- राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
33 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
13 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines