Luke Williams Becomes MI Head Coach: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी पहली ट्रॉफी दिलाने वाले ल्यूक विलियम्स अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच बन गए हैं. RCB फ्रेंचाइजी का सालों का इंतजार वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में खत्म हुआ, जहां स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया. इसके बाद RCB की किस्मत बदल गई और मेंस एवं वुमेंस टीमों ने खिताब अपने नाम किए. ल्यूक एक सीजन के लिए RCB के हेड कोच रहे थे. अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है, जहां वह WPL 2027 से नई शुरुआत करेंगे.
ल्यूक विलियम्स बने MI के हेड कोच
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऐलान किया है कि ल्यूक विलियम्स अब WPL में मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच होंगे. वह लीजा केइटली की जगह लेंगे, जिन्होंने एक सीजन के बाद ही मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में कोई बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं. MI को नए कोच की तलाश थी और उन्होंने WPL में खुद को साबित कर चुके ल्यूक विलियम्स को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया.
कोच के रूप में बेहद सफल रहे हैं ल्यूक विलियम्स
ल्यूक विलियम्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग में सिर्फ RCB को ही चैंपियन नहीं बनाया है, बल्कि अलग-अलग लीग में भी सफल रहे हैं. उन्हें वुमेंस क्रिकेट के सबसे बेस्ट कोचों में गिना जाता है. उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स को वुमेंस बिग बैश लीग 2022 और 2023 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबिन दास पर लगा दुष्कर्म का आरोप, क्लब ने किया क्रिकेट खेलने से ‘बैन’
हाल ही में वह वुमेंस हंड्रेड लीग में सदर्न ब्रेव टीम के हेड कोच थे. अब वह मुंबई इंडियंस की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. उन्हें MI में अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम मेंटर एवं गेंदबाजी कोच जुलन गोस्वामी का सपोर्ट मिलेगा. बता दें कि जनवरी-फरवरी में वुमेंस प्रीमियर लीग के अगले संस्करण का आयोजन होना है.
MI का कोच बनने पर क्या बोले ल्यूक विलियम्स?
ल्यूक विलियम्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 से पहले MI का हेड कोच बनने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, ‘मैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं. यह काफी सम्माननीय और सफल टीम है. मैं टैलेंटेड खिलाड़ियों के ग्रुप और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं. यह एक खास मौका है, जहां हम सभी मिलकर कुछ खास कर सकते हैं और सफलता के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए अलग तरह का क्रिकेट खेल सकते हैं. मैं इस चुनौती को लेकर बहुत उत्सुक हूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप जीतने में 17 साल नहीं लगे…’, टीम इंडिया के आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर, दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
47 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines