हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया नए हेड कोच का ऐलान, कीरोन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Mumbai Indians New Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच का ऐलान किया है. बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को अब हेड कोच नियुक्त कर दिया गया है. MI ने आधिकारिक पोस्ट डालकर फैंस को यह खुशखबरी दी.

विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच बनाया है (Image: ANI)

Mumbai Indians New Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. कुछ दिनों पहले MI ने ऐलान किया था कि महेला जयवर्धने का हेड कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो रहा है. सभी के मन में सवाल था कि मुंबई इंडियंस किसे अपना नया हेड कोच नियुक्त करेगी. अब मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रूप से अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है. 5 बार IPL चैंपियन रहे खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड MI के कोच होंगे. पोलार्ड सालों से मुंबई फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं और अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

मुंबई इंडियंस ने किया नए कोच का ऐलान

महेला जयवर्धने के कार्यकाल में मुंबई इंडियंस ने तीन बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया. हालांकि, MI और महेला ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. अब मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि कीरोन पोलार्ड को बल्लेबाजी कोच से प्रमोट करके हेड कोच बना दिया गया है. MI की मालिकन नीता अंबानी ने पोलार्ड को हेड कोच बनाने पर कहा, ‘कीरोन पोलार्ड 22 साल के युवा खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 सालों में वह हमारे परिवार का अहम हिस्सा बन गए हैं.’

अंबानी ने आगे कहा, ‘एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने हमें कई सारे यादगार पल दिए हैं. एक कोच के तौर पर उन्होंने अपना अनुभव और गेम के प्रति अपनी समझ साझा करना जारी रखा है. हम उन्हें हेड कोच के रूप में नई जिम्मेदारी लेते हुए देखकर बहुत खुश हैं. पोलार्ड को पता है कि MI की जर्सी पहनने और पल्टन के लिए खेलने का क्या महत्व है. मुझे विश्वास है कि वह अपने नए किरदार के लिए भी वैसा ही विश्वास और प्रतिबद्धता लेकर आएंगे. मैं उन्हें टीम के नए अध्याय में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देती हूं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर जानकारी

कीरोन पोलार्ड का कैसा रहा है MI में सफर?

कीरोन पोलार्ड IPL 2010 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे. इसके बाद वो 13 साल तक बतौर खिलाड़ी MI का हिस्सा रहे. MI के लिए खेलते हुए पोलार्ड ने 189 मैचों में 3412 रन बनाए और 69 विकेट झटके. पोलार्ड की 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका रही.

विज्ञापन

2022 के IPL के बाद कीरोन पोलार्ड ने रिटायर होने का फैसला किया. वह इसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच बन गए. 4 साल तक इस भूमिका में रहने के बाद अब उन्हें हेड कोच के रूप में प्रमोट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारियां, लंदन से भारत आकर प्रैक्टिस सेशन में बहाया पसीना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola