---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL से धोनी का संन्यास या फिर होगी मैदान पर वापसी? चेपॉक में CSK की हार के बाद सामने आया ये भावुक वीडियो!

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. चेन्नई में CSK का IPL 2026 में आखिरी मैच 18 मई को देखने को मिला. इसके बाद एक वीडियो सामने आया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि शायद धोनी रिटायर हो चुके हैं.

---विज्ञापन---

MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत से पहले एमएस धोनी को चोट लगी थी. इसी वजह से अब तक पूर्व भारतीय कप्तान की मैदान पर वापसी नहीं हुई है. हर मैच से पहले फैंस धोनी की वापसी की उम्मीद लगाते हैं. IPL 2026 में चेन्नई की सरजमीं पर CSK का आखिरी मैच 18 मई को खेला गया. फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि इस मुकाबले में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे और यह उनके IPL करियर का आखिरी मैच होगा. हालांकि, एमएस धोनी नहीं खेले लेकिन मैच के बाद आए भावुक वीडियो ने फैंस के बीच कन्फ्यूजन बढ़ा दिया है.

चेपॉक में हार के बाद भावुक वीडियो आया सामने!

CSK ने IPL 2026 में चेन्नई में अपना आखिरी लीग स्टेज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में एमएस धोनी नहीं खेल पाए और CSK को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने चेपॉक के मैदान पर उन्हें देखने आए फैंस का अभिवादन किया. इसी बीच सभी का मुख्य फोकस एमएस धोनी पर था, जिन्होंने CSK की जर्सी में फैंस का अभिनंदन किया. इसी बीच उनकी मुलाकात CSK के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना से भी हुई. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे धोनी आखिरी बार चेपॉक के मैदान पर बतौर CSK खिलाड़ी आए हों.

---विज्ञापन---

आप नीचे यह भावुक वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- भारत में होगा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का महामुकाबला, BCCI से मिली हरी झंडी, ऐसा रहेगा प्लान!

---विज्ञापन---

क्या धोनी ने ले लिया है संन्यास?

एमएस धोनी ने जिस तरह से फैंस से मुलाकात की और ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो क्लिक कराई. ऐसा लग रहा है, जैसे धोनी ने अब अपने करियर का अंत करने का फैसला कर लिया है. हालांकि, IPL 2026 में अभी चेन्नई सुपर किंग्स का एक मैच बचा है और धोनी यह मैच खेलकर संन्यास ले सकते हैं. धोनी ने कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो चेपॉक के मैदान पर CSK फैंस के सामने अपना IPL करियर खत्म करना चाहते हैं. अगर वो अपने वादे को निभाना चाहते हैं, तो फिर IPL 2027 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- पैट कमिंस ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ हुआ बड़ा उलटफेर

---विज्ञापन---

First published on: May 19, 2026 08:47 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola