भारत में होगा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का महामुकाबला, BCCI से मिली हरी झंडी, ऐसा रहेगा प्लान!

Big Bash League in India: भारत में हर साल IPL मैचों का आयोजन होता है और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग का एक मुकाबला भी भारत में खेला जाएगा. BCCI ने बिग बैश लीग का मैच भारत में कराने की अनुमति दे दी है.

Big Bash League in India

बिग बैश लीग की भारत में एंट्री

Big Bash League in India: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होता है और IPL के दौरान फैंस का क्रेज देखने लायक रहता है. भारत के अलावा हर एक देश में अलग-अलग लीग होती है. सालों से ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग का आयोजन किया जा रहा है और अब इस टूर्नामेंट की भारत में एंट्री होने वाली है. बताया जा रहा है कि BBL का पहला मैच भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को BCCI से हरी झंडी मिल गई है.

विज्ञापन

भारत में होगा बिग बैश लीग का पहला मैच!

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग BBL का पहला मैच भारत में होने जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में बिग बैश लीग के अगले सीजन का शुरुआती मैच खेला जाएगा. दिसंबर 2026 के दूसरे हफ्ते से यह टूर्नामेंट शुरू हो सकता है. BCCI से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हरी झंडी मिल गई है. पिछले तीन महीने से CA भारत में BBL मैच कराने की संभावना पर काम कर रही थी.

विज्ञापन

BCCI शुरुआत में पूरी तरह तैयार नहीं था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनसे बात करके चेन्नई में मैच कराने का खास प्लान तैयार कर लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में हुए IPL 2026 के आखिरी मैच के दौरान स्टेडियम के निरीक्षण के लिए अपनी 5 सदस्यीय टीम भेजी थी. BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास चेन्नई में मौजूद थे और उनकी CA के सदस्यों से मुलाकात हुई.

विज्ञापन

किस टीम का होगा मैच?

Big Bash League
Image Credit: Cricket Australia

बिग बैश लीग के अगले सीजन का शेड्यूल अब तक सामने नहीं आया है. पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक से अधिक मैच भारत में आयोजित करने के बारे में सोच रही थी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ पहला मुकाबला भारत में होगा. पिछले साल पर्थ स्कॉर्चर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था और इसी वजह से BBL के अगले सीजन के पहले मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स खेलती हुई नजर आ सकती हैं. आने वाले महीनों में शेड्यूल और पहले मैच की पूरी जानकारी भी सामने आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ