पैट कमिंस ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ हुआ बड़ा उलटफेर
आईपीएल 2026 में सीएसके के खिलाफ पैट कमिंस ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाल लिए. इसी के साथ वह आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए. उन्होंने हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया.

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. लगभग हर मैच में बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं. 18 मई को आईपीएल 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पैट कमिंस ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की और आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए.
शेन वॉर्न
2 / 6आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान शेन वॉर्न का है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनके नाम कुल 57 विकेट दर्ज हैं.
पैट कमिंस
3 / 6लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस आ गए हैं. उन्होंने अब बतौर कप्तान 41 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. वह लगातार आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित कर रहे हैं. कमिंस ने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ा है.
हार्दिक पांड्या
4 / 6अब हार्दिक तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 40 विकेट झटके हैं. हार्दिक का आईपीएल 2026 सीजन बतौर खिलाड़ी और कप्तान के रूप में खराब रहा. उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
अनिल कुंबले
5 / 6अनिल कुंबले आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 30 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. अनिल कुंबले ने लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया.
आर अश्विन
6 / 6आर अश्विन भी इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 25 विकेट अपने नाम किए हैं. अश्विन आईपीएल 2025 के बाद संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. वह अब कमेंट्री करते हैं.