MS Dhoni Daughter Ziva: टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी अपने पिता की तरह फुटबॉल से प्यार करती है, दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने ऑटोग्राफ से साइन की हुई एक जर्सी जीवा को गिफ्ट की है, जिसकी फोटो धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की है।
बेटी को भेजी जर्सी
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में उनकी बेटी जीवा अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की जर्सी पहने हुए नजर आ रही है, जिस पर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के साइन हैं। फोटो में जीवा जर्सी पर मेसी के साइन भी दिखाते हुए नजर आ रही है। उसकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
और पढ़िए –PAK vs NZ: Mohammad Wasim Jr ने फेंकी आग उगलती गेंद, चारों खाने चित हो गया विलियमसन का साथी
साक्षी ने लिखा स्पेशल बात
साक्षी धोनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘जैसा पिता वैसी बेटी’। हालांकि उनकी फोटो से यह बात क्लीयर नहीं हुई है कि मेसी ने यह जर्सी भेजी है यहां धोनी से मुलाकात के दौरान उन्हें दी थी, लेकिन साक्षी के केप्शन से यह बात स्पष्ट हो रही है कि धोनी की बेटी भी अपने पिता की तरह फुटबॉल की फैन है।
धोनी रह चुके हैं गोलकीपर
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल के बड़े फैन है, वह अपने स्कूल में फुटबॉल टीम के गोलकीपर हुआ करते थे, कहा जाता है कि धोनी को पहले फुटबॉल ही पसंद था, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखें, जिसके बाद वह दिग्गज क्रिकेटर बने, लेकिन अक्सर क्रिकेट प्रैक्टिस के दौरान भी धोनी फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। इसके अलावा वह फुटबॉल देखना भी पसंद करते हैं।
और पढ़िए –PAK vs NZ: मोहम्मद वसीम ने तोड़ डाली टॉम बंडल-केन विलियमसन की जोड़ी, घातक गेंदबाजी से उड़ाए होश
मेसी की टीम ने जीता है फीफा
बता दें कि इस बार का फीफा विश्वकप फुटबॉल के लीजेंड लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने जीता है, अर्जेंटीना फाइनल मुकाबले में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था, जिसके बाद अर्जेंटीना ने 23 साल बाद एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस बार के फीफा में भी मेसी का जलवा देखने को मिला, मेसी ने इस बार के विश्वकप में 7 गोल किए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines