हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मियां तैयार हो जाओ', सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

Mohammed Siraj on Comeback: कुछ दिनों पहले तक मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा भी नहीं थे. अचानक उनकी टीम में एंट्री हुई और उन्होंने USA के खिलाफ पहले मैच में गेंदबाजी से कमाल कर दिया. टीम इंडिया की जीत में सिराज का अहम किरदार रहा. अब उन्होंने भारतीय टीम में कमबैक और सूर्या के फोनकॉल के बारे में बात की.

विज्ञापन
सिराज ने कमबैक पर क्या कहा?

Mohammed Siraj on Comeback: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से हराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. गेंद से मोहम्मद सिराज ने धमाल मचाया और 3 विकेट अपने नाम किए. सिराज टी20 वर्ल्ड कप के मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद अचानक उनकी टीम में एंट्री हुई. उन्हें USA के खिलाफ खेलने का मौका भी मिल गया और वो मैच विनर साबित हुए. अब सिराज ने टीम में अपने कमबैक की मजेदार स्टोरी बताई.

‘सूर्या भाई का कॉल आया, तो मुझे यकीन नहीं हुआ’

धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की. उन्होंने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कॉल लगाकर उन्हें हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करने के बारे में जानकारी दी. हालांकि, सूर्या के मजाकिया अंदाज के कारण सिराज को यकीन ही नहीं हुआ. बाद में सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने कॉल किया. सिराज ने कहा, ‘मैच से दो दिन पहले मेरे पास सूर्या भाई का कॉल आया. उन्होंने कहा कि मियां तैयार हो जाओ. अपना बैग पैक करो और आ जाओ.’

मोहम्मद सिराज ने आगे कहा, ‘मैंने सूर्या भाई से कहा कि आप मजाक मत कीजिए. आप बहुत मजाक करते हैं लेकिन इस विषय पर नहीं. उन्होंने कहा कि मैं सीरियस हूं. आप आ जाओ. बाद में मुझे प्रज्ञान ओझा भाई से कॉल आया, जहां उन्होंने मुझे तैयार होने के लिए कहा. तब मुझे विश्वास हुआ.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

सूर्या के मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच!

सूर्यकुमार यादव का मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का फैसला सही साबित हुआ. जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण पहला मैच नहीं खेले. ऐसे में सिराज की मौजूदगी टीम के लिए मददगार रही. उन्होंने शुभम रंजाने का अहम विकेट निकाला था. मोहम्मद सिराज को भी लगता है कि अगर मेहनत की जाए, तो किस्मत बदल सकती है. उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप खेलना हर किसी का सपना होता है. भगवान जो लिखते हैं, वो होता है लेकिन आपको मेहनत करते रहना है. अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे, तो नतीजे किसी न किसी तरह से सामने आएंगे. आप सभी ने करीब से देखा है कि इस चीज में कितनी मेहनत लगती है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola