Reason Mohammed Siraj Not Playing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इसी वजह से टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में अतिरिक्त तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. मोहम्मद सिराज भारत के सबसे अनुभवी और शानदार गेंदबाजों में से एक हैं. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया. अब इसके पीछे का संभावित कारण सामने आया है.
मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं मिला मौका?
टीम इंडिया पहले वनडे में गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और आकिब नबी के रूप में चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरी. मोहम्मद सिराज स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, जबकि वह टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. दरअसल, मोहम्मद सिराज को पहले वनडे में मौका नहीं देने के पीछे एक बड़ा कारण है. दरअसल, भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 3 नवंबर को ही खत्म हुआ है. इस मुकाबले में सिराज ने हिस्सा लिया था.
4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. 24 घंटे के अंदर सिराज का फिर से मैदान पर उतरना सही नहीं होता. वह भारत के अहम गेंदबाज हैं और मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट रखना चाहता है. इसी वजह से उन्हें एक दिन बाद मैदान पर नहीं उतारा गया और आराम दिया गया है. वह अब सीधे दूसरे वनडे मैच के जरिए मैदान पर कमबैक कर सकते हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर को खेला जाएगा. तब तक सिराज को पर्याप्त आराम मिल जाएगा और वह अगले मैच में खेलते नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
कुलदीप यादव की भी नहीं बनी जगह
कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं. हालांकि, ऑकलैंड में मैच की शुरुआत से ठीक पहले बारिश हुई थी और न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को हमेशा ही फायदा मिलता है. मौसम और परिस्थितियों को देखकर भारत ने अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया है. भारत के पास पहले वनडे में चार तेज गेंदबाजों के साथ-साथ अक्षर पटेल के रूप में एक स्पिनर है.
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टी? CSK ने SRH के सामने रखा ट्रेड का प्रस्ताव
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
15 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines