IND vs SL: श्रीलंका में कैसा रहा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

IND vs SL: टीम इंडिया 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है. भारतीय टीम करीब 9 साल बाद श्रीलंका का दौरा कर रही है. ऐसे में यहां जानिए श्रीलंका में कैसा रहा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड.

India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)
1 / 8
India vs Sri Lanka Test (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या शुभमन गिल की कप्तानी में भारत अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रख पाएगा. (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है भारत का पलड़ा

श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है भारत का पलड़ा2 / 8

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 7 मैचों में जीत नसीब हुई है. बाकी 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. आंकड़े साफ बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

भारत के खिलाफ आखिरी बार कब जीता था श्रीलंका?

भारत के खिलाफ आखिरी बार कब जीता था श्रीलंका?3 / 8

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार कोई टेस्ट सीरीज 2008 में जीती थी. तीन मैचों की उस सीरीज में मेजबान टीम ने भारत को 2-1 से हराया था. उस समय श्रीलंका की कप्तानी महेला जयवर्धने और भारत की कमान अनिल कुंबले के हाथों में थी. वहीं, श्रीलंका ने आखिर बार 2015 में भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच जीता था. (PIC Credit - AI)

2008 के बाद से भारतीय टीम रही है हावी

2008 के बाद से भारतीय टीम रही है हावी4 / 8

2008 की हार के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 6 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 5 सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि 2010 में श्रीलंका में खेली गई सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

2017 में आखिरी बार किया था श्रीलंका दौरा

2017 में आखिरी बार किया था श्रीलंका दौरा5 / 8

भारतीय टेस्ट टीम ने 9 साल पहले यानी 2017 में आखिरी बार श्रीलंका का दौरा किया था. भारत ने अपने आखिरी श्रीलंका दौरे (2017) में विराट कोहली की कप्तानी में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इससे पहले 2015 में भी कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था. (PIC Credit - AI)

श्रीलंका की धरती पर भी भारत का दबदबा

श्रीलंका की धरती पर भी भारत का दबदबा6 / 8

भारतीय टीम ने श्रीलंका में अब तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मुकाबलों में हार मिली है. इसके अलावा, 8 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. खास बात यह है कि भारत ने श्रीलंका की धरती पर अपने पिछले लगातार पांच टेस्ट मुकाबले जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच 2015 में जीता था. इसके बाद से भारतीय टीम लगातार हावी रही है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड7 / 8

श्रीलंका की सरजमीं पर दोनों देशों के बीच अब तक कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. इनमें भारत और श्रीलंका ने 3-3 सीरीज जीती हैं, जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही हैं. वहीं, श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपने पिछले 10 टेस्ट मैचों में से 8 गंवाए हैं. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. (PIC Credit - AI)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम8 / 8

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन