वंदे मातरम और भारत माता की जय पर बोले मोहम्मद शमी, बताया किस बात का है अफसोस

Mohammed Shami: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भले ही पिछले 1 साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी वो चर्चा में बने हुए हैं. अब मोहम्मद शमी ने वंदे मातरम और भारत माता की जय की को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Mohammed Shami

Pic Credit- ANI

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अक्सर देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों पर बात करने से बचते हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऐसे ही खिलाड़ियों में आते हैं. फिलहाल टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे मोहम्मद शमी ने अब वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसी के साथ उन्होंने एक बात को लेकर अफसोस भी जताया है.  

विज्ञापन

वंदे मातरम को लेकर बोले मोहम्मद शमी 

हाल में ही देश के संसद में वंदे मातरम बिल पेश हुआ था. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा चल रही थी. अब मोहम्मद शमी ने टाइम्स नाउ नवभारत को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बोलते हुए कहा, ‘वंदे मातरम में किसे दिक्कत हो सकती है. मुझे तो कोई परेशानी नहीं है. अगर आपकी सरकार कोई नियम लागू करती है, तो आपका हक है. किसे वंदे मातरम से फर्क पड़ना है. मैं तो कहता हूं भारत माता की जय, तो इससे क्या है. मेरे देश का नाम है. जय हिंद बोल देने में क्या परेशानी है. अगर आपके देश का कानून कुछ कहता है, तो उसे आपको मानना है. इसमें दिक्कत वाली क्या बात है. मैं तो कई बार यह कह चुका हूं कि मुझे किसी का डर नहीं है. मुझे अगर किसी का डर है तो वह खुद से ही है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में इतिहास रचने उतरेंगे ऋषभ पंत! खतरे में क्रिस गेल-एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

इस बात का मोहम्मद शमी को है अफसोस 

इसी इंटरव्यू के दौरान जब मोहम्मद शमी से पूछा गया कि उन्हें अपने करियर में किस बात का अफसोस है, तो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को याद किया और कहा, ‘मुझे बस इस बात का अफसोस है कि हमें फाइनल जीतना चाहिए था. मेरे लिए रिकॉर्ड मायने नहीं रखते. वो तस्वीर अभी भी मेरे दिमाग में है.’ इस वर्ल्ड कप में शमी ने बतौर गेंदबाज बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी. जहां पर टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ