Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अक्सर देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों पर बात करने से बचते हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऐसे ही खिलाड़ियों में आते हैं. फिलहाल टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे मोहम्मद शमी ने अब वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसी के साथ उन्होंने एक बात को लेकर अफसोस भी जताया है.
वंदे मातरम को लेकर बोले मोहम्मद शमी
हाल में ही देश के संसद में वंदे मातरम बिल पेश हुआ था. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग चर्चा चल रही थी. अब मोहम्मद शमी ने टाइम्स नाउ नवभारत को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बोलते हुए कहा, ‘वंदे मातरम में किसे दिक्कत हो सकती है. मुझे तो कोई परेशानी नहीं है. अगर आपकी सरकार कोई नियम लागू करती है, तो आपका हक है. किसे वंदे मातरम से फर्क पड़ना है. मैं तो कहता हूं भारत माता की जय, तो इससे क्या है. मेरे देश का नाम है. जय हिंद बोल देने में क्या परेशानी है. अगर आपके देश का कानून कुछ कहता है, तो उसे आपको मानना है. इसमें दिक्कत वाली क्या बात है. मैं तो कई बार यह कह चुका हूं कि मुझे किसी का डर नहीं है. मुझे अगर किसी का डर है तो वह खुद से ही है.’
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में इतिहास रचने उतरेंगे ऋषभ पंत! खतरे में क्रिस गेल-एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड
इस बात का मोहम्मद शमी को है अफसोस
इसी इंटरव्यू के दौरान जब मोहम्मद शमी से पूछा गया कि उन्हें अपने करियर में किस बात का अफसोस है, तो उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को याद किया और कहा, ‘मुझे बस इस बात का अफसोस है कि हमें फाइनल जीतना चाहिए था. मेरे लिए रिकॉर्ड मायने नहीं रखते. वो तस्वीर अभी भी मेरे दिमाग में है.’ इस वर्ल्ड कप में शमी ने बतौर गेंदबाज बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी. जहां पर टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: IPL को ठुकराने वाले खिलाड़ी के पास है 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, सभी की टिकी हैं नजरें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines