IND vs SL: IPL को ठुकराने वाले खिलाड़ी के पास है 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, सभी की टिकी हैं नजरें

IND vs SL: टीम इंडिया मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. पिछले कई सालों के बाद टीम इंडिया इस तरह से दबाव में नजर आ रही है. जिसके कारण ही सभी खिलाड़ियों के ऊपर इस सीरीज से पहले दबाव रहने वाला है.

India Test Team (PIC Credit -AI)

India Test Team (PIC Credit -AI)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हुई है. टीम इंडिया ने इस सीरीज के दौरान अपनी गेंदबाजी में अनुभव और युवा का अच्छा मिश्रण रखा है. जिससे टीम में अच्छा बैलेंस भी नजर आ रहा है. हालांकि इस दौरान घरेलू क्रिकेट के स्टार सारांश जैन से भी को बड़ी उम्मीदें हैं. आईपीएल का ऑफर ठुकराने वाले सारांश जैन के पास पहले टेस्ट में 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है. 

विज्ञापन

सारांश जैन के पास है बड़ा मौका 

घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सारांश जैन को आईपीएल में नेट बॉलर बनने का अच्छा मौका था. जिसके लिए उन्हें 10 हजार डेली मिल सकते थे. हालांकि उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया. जिससे वो टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को तैयार कर सके. मध्य प्रदेश के सारांश जैन को अब टीम इंडिया में मौका मिला है. जहां पर उनके पास 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है. सारांश जैन के पास सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का मौका है. इससे पहले रिकॉर्ड 2000 में सबा करीम ने बनाया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 32 साल 362 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वहीं सारांश फिलहाल 33 साल के है. ऐसे में वो 15 अगस्त को इस रिकॉर्ड को आसानी के साथ तोड़ सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पता था…’, कोहली-गंभीर की IPL 2013 वाली फाइट पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा!

इस स्टार ऑलराउंडर के पास है मौका 

टीम इंडिया को फिलहाल एक अच्छे ऑफ स्पिनर की जरूरत है. जिससे श्रीलंका के खिलाफ लेफ्ट हैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया जा सके. ऐसी स्थिति में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं. सारांश जैन नंबर 8 पर टीम इंडिया को अच्छी बल्लेबाजी भी दे सकते हैं. जिससे टीम इंडिया में अच्छा बैलेंस भी आएगा. वहीं रवींद्र जडेजा और मानव सुधार को भी मदद मिल सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ