श्रीलंका में इतिहास रचने उतरेंगे ऋषभ पंत! खतरे में क्रिस गेल-एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका होगा. इस सीरीज में पंत 3 छक्के लगाते ही 100 टेस्ट छक्के पूरे कर लेंगे और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Rishabh Pant (PIC Credit -AI)
1 / 7
Rishabh Pant (PIC Credit -AI)

IND vs SL, Rishabh Pant: टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है. हालांकि, इस दौरे के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में से 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हैं.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

ऋषभ पंत पर रहेंगी सबकी नजरें

ऋषभ पंत पर रहेंगी सबकी नजरें2 / 7

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबकी नजरें ऋषभ पंत पर रहने वाली हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी मुश्किल परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके पंत के पास श्रीलंका दौरे पर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. वह एक ऐसा कारनामा कर सकते हैं जो अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका है.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

ऋषभ पंत टेस्ट में रचेंगे नया इतिहास

ऋषभ पंत टेस्ट में रचेंगे नया इतिहास3 / 7

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट की 87 पारियों में 97 छक्के लगाए हैं. अगर वह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ तीन छक्के जड़ देते हैं, तो टेस्ट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं.  (PIC Credit - AI)

खतरे में क्रिस गेल, टिम साउदी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

खतरे में क्रिस गेल, टिम साउदी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड4 / 7

ऋषभ पंत अगर इस सीरीज में दो छक्के लगाते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में क्रिस गेल (98) और टिम साउदी (98) को पीछे छोड़ देंगे. वहीं, तीसरा छक्का लगाते ही वह एडम गिलक्रिस्ट (100) की बराबरी कर लेंगे, जबकि चौथा छक्का लगाने के साथ वह गिलक्रिस्ट को भी पछाड़ देंगे.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनेंगे पंत

टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनेंगे पंत5 / 7

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 100 या उससे अधिक छक्के लगाने में सफल हुए हैं. इस लिस्ट में बेन स्टोक्स (138) पहले, ब्रेंडन मैकुलम (107) दूसरे और एडम गिलक्रिस्ट (100) तीसरे स्थान पर हैं. अगर ऋषभ पंत 100 छक्कों का आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज और पहले भारतीय बन जाएंगे.  (PIC Credit - AI)

ये भारतीय दिग्गज भी नहीं कर सके यह कारनामा

ये भारतीय दिग्गज भी नहीं कर सके यह कारनामा6 / 7

दिलचस्प बात यह है कि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (69 छक्के), वीरेंद्र सहवाग (91) और रोहित शर्मा (88) भी टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू सके. ऐसे में श्रीलंका दौरे पर ऋषभ पंत के पास 100 छक्कों का आंकड़ा छू कर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. इतना ही नहीं, अगर पंत इस सीरीज में 11 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (107) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम7 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार.  (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन