Mohammed Shami Retirement Plans: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। वहीं इस बीच मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला था। टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने महज 7 मैच खेले थे, इस दौरान शमी ने 24 विकेट अपने नाम किए थे। वनडे विश्व कप 2024 में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। टूर्नामेंट के दौरान मैच में शमी ने तीन बार 6 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। शमी को शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहना पड़ा था। इसके बाद हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी और पांड्या पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। फिर प्लेइंग इलेवन में शमी को शामिल किया गया था। इसके बाद शमी ने हर मैच में अपनी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। टूर्नामेंट में शमी ने इंग्लैंड से लेकर न्यूजीलैंड तक के बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़े थे।
रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले शमी?
वनडे विश्व कप 2024 से पहले भी मोहम्मद शमी चोटिल चल रहे थे। बावजूद इसके दर्द को सहते हुए शमी ने न सिर्फ पूरा टूर्नामेंट खेला बल्कि शानदार गेंदबाजी भी की थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद शमी ने कहा कि मैं किसी भी चीज का बोझ नहीं उठा सकता हूं। जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं क्रिकेट से बोर हो चुका हूं उस दिन में सुबह उठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके संन्यास का ऐलान कर दूंगा। मुझे पता है इसको लेकर मुझे कोई कुछ समझाने वाला भी नहीं है।
इंटरव्यू के दौरान विराट-रोहित की जमकर तारीफ की
इंटरव्यू के दौरान जब मोहम्मद शमी से वर्ल्ड के बेस्ट बल्लेबाज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि विराट कोहली फिलहाल के समय में विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसके विराट को लेकर शमी ने एक और मजेदार किस्सा बताया। शमी ने कहा कि विकेट गेंदबाज को मिलता है लेकिन उसकी खुशी सबसे ज्यादा विराट कोहली को होती है। विकेट मिलते ही विराट खुशी से कूद पड़ता है। इसके अलावा रोहित को लेकर कहा कि रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वो जब तक क्रीज पर रहता हैं गेंदबाज को खूब मारता हैं।
शमी का इंटरनेशनल करियर
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। 64 टेस्ट मैचों में मोहम्मद शमी के नाम 229 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 101 वनडे मैचों में 195 विकेट दर्ज हैं। वहीं 23 टी20 मैचों में शमी ने 24 विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल शमी चोट के चलते टीम इंडिया से दूर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच को लेकर जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा ने चोट पर दिया अपडेट
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? रिकी पोंटिंग ने किया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली का ICC Rankings में जलवा, बिना खेले भी टेस्ट रैंकिंग में भारत के नंबर एक बल्लेबाज
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
54 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines