Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में शुरू हो गया है. ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत कर ली है. खैर ईस्ट जोन की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी खेल रहे हैं. अभी तक दलीप ट्रॉफी में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है. ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान है. शमी ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया.
मोहम्मद शमी का बड़ा कारनामा
मोहम्मद शमी का करियर अभी तक शानदार रहा है. टीम इंडिया के लिए भी वो अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. हालांकि लंबे समय से वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. वो लगातार तगड़ी गेंदबाजी से टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा रहे हैं. खैर शमी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे किर लिए हैं. एक तरह से कहा जाए तो उन्हें मैचों की सेंचुरी लगा दी है. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शमी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की.
उनका प्रथम श्रेणी करियर अभी तक जबरदस्त रहा है. शमी 187 पारियों में 26.30 की औसत से 382 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने 15 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है. इसके अलावा 2 मैचों में उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं. शमी ने नवंबर 2010 में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, 6 रन बनाते ही हासिल कर लेते ऐतिहासिक उपलब्धि
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया सम्मान
शमी की इस उपलब्धि के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें खास सम्मान भी दिया. फाइनल से एक दिन पहले समारोह रखा गया था. वहां पर उन्हें बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के ऑटोग्राफ वाली क्रिकेट गेंद, 100 नंबर वाली खास जर्सी और एक चांदी की थाली दी गई. साथ ही साथ केक भी काटा गया.
ईशान किशन ने की तारीफ
ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं. मोहम्मद शमी के सम्मान समारोह में वो भी मौजूद थे. शमी भारतीय टीम से करीब डेढ़ साल से दूर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद लगातार उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. मैच से पहले ईशान ने शमी को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा “मोहम्मद शमी बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं. वह इस खेल के दिग्गज रहे हैं. हमेशा उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वो विकेट लेते रहे हैं. शमी अपनी पूरी ऊर्जा लगाते रहे हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्र के बारे में कुछ कहना मुश्किल है. मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है. अगर वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती.”
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा ने वुमेंस T20I में रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में तीन हजार रनों का आंकड़ा किया पूरा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
10 mins agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
23 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
1 hr agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
3 hrs ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, श्रेयस अय्यर भी हो गए फेल
3 hrs agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
5 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines