Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच में मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और 5 विकेट झटके थे. इसके बाद टीम इंडिया में उनके सिलेक्शन के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट, दोनों टीमों में उन्हें जगह नहीं मिली. अब मोहम्मद शमी बंगाल की प्लेइंग 11 से भी बाहर हो गए हैं. वह सर्विसेस के खिलाफ रणजी मैच का हिस्सा नहीं हैं और उनके बाहर रहने का कारण सामने नहीं आया है.
शमी को न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह
भुवनेश्वर कुमार की T20I टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी की वापसी के भी कयास लगाए जा रहे थे. लग रहा था कि न्यूजीलैंड दौरे पर वह वनडे या टेस्ट टीम का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, शमी को दोनों ही स्क्वाड में जगह नहीं मिली. यह देखकर फैंस बेहद हैरान थे, क्योंकि पिछले एक साल में जिस तरह से शमी ने प्रदर्शन किया है, उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनके लिए मददगार साबित हो सकती थीं.
बंगाल की टीम से भी हुए हार
मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच खेला था. दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने 5 विकेट झटके थे. हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद शमी अब बंगाल के लिए भी नहीं खेल रहे हैं. बंगाल और सर्विसेस के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट मैच में मोहम्मद शमी नहीं हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि शमी ने खुद इस मैच से ब्रेक लेने का फैसला किया है या टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम दिया है.
सर्विसेस के खिलाफ बंगाल की प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (c), अंकुर पॉल, सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, सुमंत गुप्ता, अभिषेक पोरेल (wk), प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गानी, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जायसवाल.
मुकेश कुमार और आकाश दीप भी हुए बाहर
सर्विसेस के खिलाफ रणजी मैच में सिर्फ मोहम्मद शमी ही बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि मुकेश कुमार और आकाश दीप को भी जगह नहीं मिली है. हालांकि, इन दोनों के प्लेइंग 11 से बाहर होने का कारण कुछ और है. दरअसल, दोनों ही न्यूजीलैंड दौरे पर तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंडिया A के स्क्वाड का हिस्सा हैं. टीम इसके लिए आने वाले दिनों में यात्रा करेगी. बता दें कि 24 अक्टूबर से इंडिया A की टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:- 2 सीरीज हार, 1 ड्रॉ… श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कैसा रहा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड
संबंधित खबरें
सैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
28 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
44 mins agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
1 hr agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
2 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
2 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
3 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
3 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
4 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines