2 सीरीज हार, 1 ड्रॉ... श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कैसा रहा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड

Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का समापन हो गया है. श्रेयस अय्यर के कार्यकाल में भारत का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. आइए अय्यर की कप्तानी में भारत के T20I रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

shreyas iyer team india

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार उतार चढ़ाव आए हैं (Image: ANI)

Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया के नए दौर की शुरुआत हुई. श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम में वापसी हुई और उन्हें नया कप्तान नियुक्त किया गया. अय्यर के कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई थी. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की T20I सीरीज का समापन हुआ है. अब तक अय्यर की कप्तानी में भारत ने 5 सीरीज खेली है और वह एक टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं. आइए अय्यर के कप्तान के रूप में रिपोर्ट कार्ड पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का कप्तान के रूप में कैसा रहा है प्रदर्शन?

श्रेयस अय्यर के भारत के फुल टाइम कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई थी. आयरलैंड ने इससे पहले भारत को T20I क्रिकेट में कभी नहीं हराया था. हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच इसके बाद 5 मैचों की T20I सीरीज देखने को मिली. लग रहा था कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इस सीरीज में जोरदार वापसी करेगी. हालांकि, भारत को 4-0 से इस सीरीज में भी हार मिली थी. अय्यर को T20I कप्तान के रूप में अपने शुरुआती 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की किस्मत इसके बाद बदली. जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2026 के अंतिम हफ्ते में खेली गई सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की. यह अय्यर की कप्तान के रूप में पहली श्रृंखला जीत रही. इसके बाद भारत ने दिल्ली में खेली गई 3 मैचों की T20I सीरीज में अफगानिस्तान को हरा दिया. अय्यर ने लगातार 6 हार के बाद 6 जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने जापान को एकमात्र T20I मुकाबले में हराया.

टीम इंडिया ने इसके बाद एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लिया और यहां खेले गए अपने दोनों मैच जीते. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता. अय्यर के कप्तानी कार्यकाल की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है. श्रेयस ने कप्तान के रूप में लगातार 10 मैच जीते. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में भी टीम इंडिया से डॉमिनेशन की उम्मीद थी. हालांकि, वेस्टइंडीज ने भारत को कड़ी टक्कर दी और 2-2 से श्रृंखला का समापन हुआ. भारत को ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा. अय्यर की कप्तानी में भारत ने अब तक 2 T20I सीरीज हारी हैं और 2 में उन्हें जीत मिली है, वहीं एक श्रृंखला ड्रॉ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ