IND vs WI T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा लिस्ट से बाहर, वेस्टइंडीज का कप्तान नंबर 1

Most Runs in IND vs WI T20I Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का 2-2 से समापन हो गया है. कुछ बल्लेबाजों ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं कि किन 5 बल्लेबाजों ने भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए.

abhishek sharma, shai hope, shreyas iyer

भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज में कुछ बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं (Image: ANI)

Most Runs in IND vs WI T20I Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का समापन हो गया है. सीरीज 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ हो गई. दोनों टीमों का प्रदर्शन श्रृंखला में शानदार रहा. भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस T20I सीरीज को बल्लेबाजों के दबदबे के लिए याद रखा जाएगा. वेस्टइंडीज और भारत, दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बरसाए. अभिषेक शर्मा भारत के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं. आइए जानते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में सबसे अधिक रन जड़ने वाले खिलाड़ी कौन हैं.

विज्ञापन

1. शाई होप

शाई होप T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों में 261 रन बनाए. होप का औसत 130.50 का रहा और उन्होंने श्रृंखला में दो शतक एवं 1 अर्धशतक जड़ा. कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास नहीं था. अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते शाई को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.

विज्ञापन

2. शेरफेन रदरफोर्ड

शेरफेन रदरफोर्ड भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 5 मैचों में 221 रन बनाए. रदरफोर्ड का औसत 73.66 का रहा. श्रृंखला में रदरफोर्ड ने भी दो अर्धशतक जड़े, जिसमें 84 रनों की शानदार पारी भी शामिल है.

3. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 मैचों में 181 रन बनाए. भारतीय कप्तान का औसत 45.25 का रहा और उन्होंने भी श्रृंखला में एक शतक जड़ा. बता दें कि श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट सीरीज में सबसे बेहतर रहा है. उन्होंने 205.68 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं.

विज्ञापन

4. संजू सैमसन

संजू सैमसन भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. संजू सैमसन ने 5 मैचों में 33.60 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए. सीरीज में संजू के नाम 2 अर्धशतक रहे, जिसमें एक 82 रनों की शानदार पारी भी शामिल है.

विज्ञापन

5. ईशान किशन

ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में निरंतर रन बनाते आए. हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद वह पारी को बड़ा बनाने में असफल रहे. किशन इसी वजह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मैचों में 38.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ