Mohammed Shami: भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कुछ महीने पहले राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले थे. जिसके बाद से ही उनके यूपी इलेक्शन 2027 में लड़ने की अफवाहें चलने लगी थी. जिसके बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार को चैलेंज कर दिया था. हसीन जहां ने कहा था वो शमी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. अब लंबे समय के बाद शमी ने उन्हें करारा जवाब दिया है. इसी के साथ वो यूपी इलेक्शन को लेकर भी बोले हैं.
मोहम्मद शमी ने दिया हसीन जहां को करारा जवाब
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के परिवार को चैलेंज करते हुए सितंबर महीने के अंत में कहा था कि अगर उनके परिवार से कोई चुनाव लड़ा, तो उनके खिलाफ वो खड़ी होंगी. पिछले 8 सालों से इस कपल के बीच झगड़े चल रहे हैं. फिलहाल इन दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. इस बीच दोनों एक दूसरे को जवाब देते रहते हैं. हसीन जहां के उस जवाब के बाद से सभी शमी के पलटवार का इंतजार कर रहे थे. जो पलटवार अब शमी ने कर दिया है.
शमी रुड़की में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से मिलने गए थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘जिसको जहां से चुनाव लड़ना है लड़े, मुझे कोई एतराज नहीं है. यह तो पूरा खुला मैदान है, जिसको आना है आए.’ इस बयान को एक हिंट समझा जा रहा है. सुनने में आ रहा है कि या तो शमी खुद चुनाव लड़े सकते हैं. अगर उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई, तो उनके भाई राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ सकते हैं.
अब कमबैक की जाग गई है उम्मीद
हाल में ही सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. उसके बाद से ही मोहम्मद शमी की भी उम्मीद जाग गई है. शमी ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी खेला था. उसके बाद वो कुछ समय इंजर्ड थे. लेकिन फिट होने के बाद भी उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी. घरेलू क्रिकेट में सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू क्रिकेट में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. हालांकि उसके बाद भी उन्हें बार-बार इंग्रोर ही किया गया है. लेकिन अब मुख्य चयनकर्ता के पद से अजीत अगरकर हट गए हैं. उनकी जगह प्रज्ञान ओझा को ये जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे या टेस्ट सीरीज में से किसी एक फॉर्मेट में शमी को चांस दिया जा सकता है. शमी ने उस मौके का फायदा उठाया तो वो दोनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए दोबारा खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज के सिलेक्शन में इन 5 खिलाड़ियों की वापसी है लगभग पक्की, पिछली सीरीज में नहीं आए थे नजर
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines