विराट कोहली वनडे में क्यों हैं रोहित शर्मा से हमेशा एक कदम आगे? टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर ने बता दी वजह

Mohammad Kaif On Ro-Ko: इस बात में कोई शक नहीं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस जमाने के बेहतरीन वनडे प्लेयर्स हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ फर्क है जो आंकड़ों में नजर आता है. टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इन दोनों के बीच के अंतर को बताया है.

Rohit Sharma Virat Kohli

Why Virat Kohli Always Ahead Of Rohit Sharma In ODI: विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट महानत खिलाड़ियों में शुमार हैं. हालांकि दोनों के आंकड़े इस फॉर्मेट में बेमिसाल हैं, फिर भी कुछ चीजें हैं जो उन्हें एक-दूसरे से अलग करती हैं. जहां कोहली को उनकी बेहरतरीन कंसिस्टेंसी और ‘चेज-मास्टर’ के स्टेटस के लिए अक्सर सराहा जाता है, वहीं रोहित अपने विस्फोटक और मैच का नतीजा तय करने वाली शुरुआत देने की कबिलियत के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

नंबर्स में कोहली आगे

विज्ञापन

कोहली और रोहित दोनों को एक दूसरे से कंपेयर किया जाता रहा है, हालांकि आंकड़ों के मामले में विराट ने रोहित के मुकाबले कुछ बढ़त बनाए रखी है. टीम इंडिया पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने समझाया है कि ऐसा क्यों है.

‘सेंचुरी किंग’ कोहली

सिर्फ नंबर के नजरिए से, कोहली कुछ हद तक रोहित को पीछे छोड़ देते हैं. जहां विराट का एवरेज वनडे फॉर्मेट में तकरीबन 59 है, वहीं रोहित ने तकरीबन 49 के औसत से रन बनाए हैं. शतकों की बात करें तो, कोहली से बेहतर कोई नहीं है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपने नाम पर भारी-भरकम 53 शतक दर्ज किए हैं, वहीं रोहित ने 33 शतक बनाए हैं. कैफ के लिए, यही वो एरिया है जहां कोहली रोहित को पीछे छोड़ देते हैं.

विज्ञापन

‘विराट हमेशा आगे’

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘विराट कोहली शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल देते हैं. 30 या 40 रन का स्कोर ये इशारा देता है कि वह मैच के अंत तक खेलेंगे, मैच जीतेंगे, और यदि वह फॉर्म में हैं, तो लगातार प्रदर्शन करेंगे. इसीलिए, वनडे क्रिकेट में विराट कोहली हमेशा रोहित शर्मा से आगे रहे हैं.’

विज्ञापन

‘मेंटालिटी का फर्क’

यही मानसिकता दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच फर्क भी दिखाती है. कोहली के लिए हमेशा शुरुआत को बड़े शतक में बदलना मायने रखता है. सेंचुरी बनाना कोहली के लिए नॉर्मल बात है, और अगर वो ऐसा नहीं करते तो संतुष्ट नहीं होते. वहीं रोहित के लिए, एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मजबूत नींव रखना सबसे अहम है.

WC 2027 है टारगेट

कैफ ने कहा, ‘कोहली लगातार रन बनाते हैं और बड़ी पारियां खेलते हैं. ये आप तब देख सकते हैं जब विराट कोहली पहले वनडे में आउट हुए थे; वो सिर हिला रहे थे, सोच रहे थे कि उन्होंने गलत शॉट खेला.’ हालांकि इनकी जर्नी एक-दूसरे से थोड़ी अलग हो सकती हैं, लेकिन कोहली और रोहित दोनों के दिल में सिर्फ एक टारगेट है – 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए जीतना.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ