Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया. भारत ने मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया. मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में ईशान किशन की जगह खिलाया गया. वो तीसरे नंबर पर आए. उन्होंने 8 गेंदों में चार बनाए. उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वो फ्लॉप रहे. अब वैभव की पोजिशन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ दिग्गजों का कहना है कि उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए थी. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसला पर तमाम क्रिकेटर्स ने आपत्ति जताई है. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव का समर्थन करते हुए गंभीर और अय्यर के फैसले पर खुशी जाहिर की है. कैफ ने ये भी कहा कि वैभव को हर नंबर के लिए तैयार रहना चाहिए.
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
मोहम्मद कैफ को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर खिलाने का निर्णय सही था. उनका कहना है कि मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी क्रम को स्थिर रखने के लिए ये कदम उठाया. अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा, “नंबर-3 उनकी नेचुरल जगह नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि ये फैसला एकदम सही था. अगर वो ओपनिंग करते तो फिर अभिषेक और सैमसन की अच्छी फॉर्म वाली जोड़ी टूट जाती. ईशान किशन की वापसी के बाद फिर से फेरबदल करने पड़ते. इससे बहुत ज्यादा उलटफेर होने की संभावना है. मैनेजमेंट ने वैभव को नंबर-3 पर भेजकर बल्लेबाजी ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया. मुझे लगता है कि ये बहुत सही फैसला था.”
ये भी पढ़ें: INDW vs ZIMW: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर
कैफ ने सूर्यवंशी को दिया संदेश
मोहम्मद कैफ ने सूर्यवंशी को एक क्लियर संदेश भी दिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वैभव को किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि टी20 में इसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए. उन्होंने नमन धीर का उदाहरण दिया कि वो किसी भी नंबर पर बवाल मचा सकते हैं.
कैफ ने कहा, “टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें खिलाड़ी अलग-अलग नंबर पर खुद को ढाल लेते हैं. नमन धीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. बदलते हालत के साथ ढलना बहुत जरूरी है. मुझे लगता है कि अचानक से नंबर-3 पर वैभव को बल्लेबाजी करने में थोड़ा मुश्किल हुई होगी. आप मैनेजमेंट के हिसाब से देखें तो ईशान किशन ही आगे तीसरे नंबर पर आएंगे. इस वजह से बिल्कुल सही फैसला था. अब देखना होगा कि वैभव को आगे जो भी मौके मिलेंगे उसमें वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.”
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी OUT, मयंक यादव IN…अजिंक्य रहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
संबंधित खबरें
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
2 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
2 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
3 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
3 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
3 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
4 hrs agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines