TrendingDonald trump tariffsiran

---विज्ञापन---

T20 World Cup: लाइव टीवी पर भिड़े पाकिस्तान के 2 दिग्गज, इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद छिड़ी बहस

Pakistan Legends Argue After Loss: पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली. सुपर 8 स्टेज में अभी तक उन्हें जीत नहीं प्राप्त हुई है. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अब पाक टीम का सेमीफाइनल में जगह बनाना बेहद मुश्किल लग रहा है. हार के बाद पाकिस्तान के दो दिग्गज लाइव टीवी पर आपस में बहस करने लगे.

पाकिस्तान की हार के बाद दो दिग्गजों के बीच बहस

Pakistan Legends Argue After Loss: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर मुश्किल होता जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ 24 फरवरी को उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लिश टीम ने आसानी से रन चेज करते हुए पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने के सफर को मुश्किल बना दिया है. अब वो अन्य टीमों पर निर्भर रहेंगे. हार के बाद लाइव टीवी पर शादाब खान को लेकर पाकिस्तान के दो दिग्गज, सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज के बीच बहस छिड़ी.

शादाब खान की जगह को लेकर उठे सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 164 रन बना डाले. शादाब खान ने इसी बीच 11 गेंदों में 23 रन की शानदार पारी खेली. शादाब गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. बल्ले से भले ही उन्होंने अच्छी पारी खेली, लेकिन गेंद से वो उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शादाब ने तीन ओवरों में 31 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं झटक पाए. वो काफी महंगे साबित हुए.

---विज्ञापन---

शादाब की गेंदबाजी से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हफीज खुश नहीं थे. उनका मानना था कि शादाब ने भले ही बल्ले से योगदान दिया लेकिन उनका मुख्य रोल गेंदबाजी है, जिसमें वो बुरी तरह फेल हुए. इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर और शादाब के ससुर सकलैन मुश्ताक का मानना अलग था. उन्होंने शादाब की बल्लेबाजी पर जोर दिया. हफीज और मुश्ताक आपस में लाइव टीवी पर भिड़ गए. उनकी बहस फैंस के बीच अब चर्चा का विषय बन गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह! T20 World Cup के बीच घर लौटने के बाद मिले बड़े संकेत!

शादाब खान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में शादाब खान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 6 मैचों में मात्र 111 रन बनाए हैं. खान इस टूर्नामेंट में अब तक मात्र 5 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. भारत के खिलाफ हार के बाद कई पाकिस्तानी फैंस और दिग्गजों ने शादाब को टीम से बाहर करने की मांग की थी. पाकिस्तान के लिए हार के बाद अब सेमीफाइनल में जगह बनाना बेहद मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस टीम ने बदला हेड कोच, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी


Topics:

---विज्ञापन---