Mohammed Shami: क्रिकेट जगत में मौजूदा समय में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी छाए हुए हैं. 6 नवंबर की रात उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया. शमी ने कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी. शमी टी20 और वनडे मैच खेलते रहेंगे. खैर अब शमी को लेकर तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं. पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी बड़ी बात कह दी है. उनका कहना है कि शमी को कोचिंग की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने BCCI से खास अपील की है.
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने क्या कहा?
मोहम्मद शमी ने अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है. मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि अब शमी को कोचिंग की भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने शमी की तुलना कपिल देव से भी की. ANI से बात करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा, “मैं इस बात की उम्मीद करता हूं कि शमी अपना अनुभव यंग खिलाड़ियों के साथ साझा करेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि BCCI उनके योगदान को पहचानेगा. उन्हें कोचिंग की भूमिका देनी चाहिए. मुझे लगता है कि कपिल देव के बाद वो सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं. मैं किसी की तुलना नहीं कर रहा हूं. लेकिन कपिल देव भी शमी की तरह के खिलाड़ी थे.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि शमी को BCCI कोचिंग का मौका देगी. वो आगे जाकर यंग खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं. भारत में अब काफी यंग तेज गेंदबाज हैं. इनकी बिल्कुल भी कमी नहीं है. मैं दुआ करता हूं कि शमी के इतने सालों का अनुभव फ्यूचर में टीम इंडिया और तेज गेंदबाजों के लिए बहुत काम आएगा.”
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स
शमी का शानदार करियर
शमी का टेस्ट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है. उन्होंने विदेशी पिचों पर भी अपना प्रभाव छोड़ा है. भारतीय टीम को जीत दिलाने में हमेशा उनका अहम योगदान रहा. शमी ने 6 नवंबर 2013 को अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. शमी का टेस्ट कैप नंबर 279 रहा. उन्होंने 64 टेस्ट में 229 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने हमेशा बढ़िया गेंदबाजी की. शमी ने टीम इंडिया की तरफ से अंतिम टेस्ट मैच जून 2023 में द ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने घरेलू क्रिकेट में खूब बवाल मचाया हुआ है. लगातार उनकी वापसी की मांग भी हो रही है. चयनकर्ताओं ने अभी तक उन्हें नज़रअंदाज किया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
पाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
49 mins agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
1 hr agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
2 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
3 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
3 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
4 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
5 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines