हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ZIM: पाकिस्तान की हार के बाद सेलेक्टर्स पर आग बबूला हुआ ये बॉलर...बोला- 'रमीज राजा को निकालो'

विज्ञापन
Mohammad Amir asked Rameez Raja resign

PAK vs ZIM: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया है। अपने कद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसे पाकिस्तान को मात दी। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट पर भड़कर रहे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने PCB चेयरमैन रमीज राजा और सिलेक्टर्स के इस्तीफे की मांग की है।

आमिर ने रमीज राजा पर साधा निशाना

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘मैं पहले दिन से खराब टीम सेलेक्शन पर बात कर रहा हूं। अब उस चीज की जिम्मेदारी कौन लेगा? मेरा मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन और चीफ सिलेक्टर को टाटा बॉट-बॉय कहने का वक्त आ गया है। PCB के चैयरमैन खुदा बना हुआ है, लेकिन अब उस पर फैसले की घड़ी आ गई है।’

अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: बाबर को कहा था ओपनिंग मत करो…पाकिस्तान की हार के बाद वसीम अकरम का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

https://twitter.com/iamamirofficial/status/1585651014241177600?s=20&t=sfiTYMTV1CZueEtrWZEVnw

पाकिस्तान लगातार दो मैच हारी

दरअसल, इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हालात खस्ता हो गई है। टीम लगातार 2 हार गई है। गुरुवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान (PAK vs ZIM) को 1 रन से हराकर तहलका मचा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ‘कभी देश..कभी खुद के लिए..इस बार जेवलिन ब्लैक पैंथर के लिए’.. Neeraj Chopra हॉलीवुड फिल्म में आएंगे नजर

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच का हाल

पर्थ में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रनों के स्कोर पर रोक दिया था, लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola