Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस समय छाए हुए है. हाल ही में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके में हुआ था. ये टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में ही जीत लिया. बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पूरे मुकाबले में स्टार्क ने 10 विकेट लिए. पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट उन्होंने चटकाए. उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया. खैर मुकाबले के बाद उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था. स्टार्क ने इसका शानदार जवाब भी दिया. आइए आपको बताते हैं.
मिचेल स्टार्क ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?
मिचेल स्टार्क 36 साल के हैं औऱ उनका लंबे करियर चर्चा का विषय है. स्टार्क ने कह दिया है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट बहुत पसंद है. स्टार्क ने अपनी योजना बताते हुए कहा कि जब तक उनकी बॉडी साथ देगी तब तक वो खेलना जारी रखेंगे. दूसरे टेस्ट मैच बांग्लादेश को हराने के बाद स्टार्क ने इंटरव्यू में कहा, “अभी सभी चीजें अच्छे से चल रही हैं. मुझे टेस्ट ग्रुप का हिस्सा बनना अच्छा लगता है. मैंने पहले भी कहा है कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए अहम रहेगा. मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी बॉडी से जितना हो पाएगा उतना काम लेना चाहूंगा.” स्टार्स की बातों से लग गया है कि वो अभी टेस्ट से रिटायरमेंट के मूड में नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में किया बांग्लादेश का सफाया
ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की काफी आलोचना हुई. दूसरे टेस्ट में टीम ने निराश नहीं किया. मिचेल स्टार्क के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. स्टार्क ने ने अपनी घातक गेंदबाजी से शुरुआत में ही 22 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी ज्यादा रन नहीं बना पाए. टीम 210 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरून ग्रीन ने 67 रनों की पारी खेली. उनकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी टिक नहीं पाए. पूरी टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई. स्टार्क ने दूसरी पारी में भी चार विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया को पारी और 51 रनों से जीत मिल गई. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ने बड़ी जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर की.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से ‘शर्मनाक’ हार, ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
8 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines