AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर हिसाब बराबर कर लिया है. टीम ने एकतरफा जीत हासिल की. आइए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के किन खिलाड़ियों के आगे बांग्लादेश ने दो दिन के अंदर ही घुटने टेक दिए.

AUS vs BAN
1 / 6
(Image: Instagram/ausmencricket)

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके में समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन के अंदर ही जीत हासिल की. टीम ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया. खासकर गेंदबाजी बहुत ही जबरदस्त रही. बांग्लादेश के बल्लेबाज पिच पर टिक ही नहीं पाए. बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बहुत ही धमाकेदार अंदाज में इस बार बदला लिया है. खैर यहां हम आपको ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके सामने बांग्लादेश की टीम ने घुटने टेक दिए.

विज्ञापन

बांंग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया निराश

बांंग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया निराश2 / 6

दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने निराश किया. दोनों पारियों में टीम सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. पहली इनिंग में टीम 64 रनों पर ढेर हो गई थी. वहीं दूसरी पारी में 95 रन ही बांग्लादेश के बल्लेबाज बना पाए. कोई भी क्रीज पर टिक नहीं पाया. पहली पारी में तो बांग्लादेश के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. दूसरी इनिंग में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला. बांग्लादेश की बल्लेबाजी देखकर फैंस को भी जरूर गुस्सा आया होगा. (Image: Instagram/bangladeshtigers)

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जीत

ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जीत3 / 6

पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी ज्यादा रन नहीं बना पाए थे. पूरी टीम 210 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. मैच के  पहले दिन 18 विकेट गिरे थे. वहीं दूसरे दिन 12 विकेट गिरे. पूरा टेस्ट गेंदबाजों के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 146 रनों की बढ़त बनाकर अपने लिए काम आसान कर दिया था. बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. किसी ने सोचा नहीं होगा कि पहले टेस्ट में इतिहास रचने वाली बांग्लादेश टीम का हाल इतना बुरा हो जाएगा. (Image: Instagram/bangladeshtigers)

मिचेल स्टार्क ने किया कमाल

मिचेल स्टार्क ने किया कमाल4 / 6

ऑस्ट्रेलिया की जीत में मिचेल स्टार्क का सबसे बड़ा हाथ रहा. उन्होंने पहली पारी में 10 ओवरों में 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. स्टार्क ने अपनी शुरुआत की 22 गेंदों में ही पांच विकेट ले लिए थे. वहीं बांग्लादेश की दूसरी पारी में भी स्टार्क ने 4 विकेट उखाड़े. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. स्टार्क ने इस टेस्ट में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. टेस्ट क्रिकेट में लगातार वो अपने तगड़े प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. उनके बांग्लादेश के बल्लेबाजी को इस बार तहस-नहस कर दिया. (Image: Instagram/ausmencricket)

विज्ञापन

पैट कमिंस ने भी लिए विकेट

पैट कमिंस ने भी लिए विकेट5 / 6

पैट कमिंस ने सबसे अच्छा काम ये किया कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. कमिंस ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया. उन्होंने पहली पारी में 10 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं दूसरी पारी में भी कमिंस को तीन विकेट मिले. कमिंस ने बतौर कप्तान अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. हालांकि इस बार वो बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने गेंदबाजी में दूसरे छोर से स्टार्क का बढ़िया साथ दिया. (Image: Instagram/ausmencricket)

कैमरून ग्रीन ने खेली अच्छी पारी

कैमरून ग्रीन ने खेली अच्छी पारी 6 / 6

ये टेस्ट मैच पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा. बांग्लादेश की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया गया. शोरिफुल इस्लाम ने सात विकेट अपने नाम किए. दोनों टीमों के बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इस बीच ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक अच्छी पारी कैमरून ग्रीन ने खेली. उन्होंने 105 गेंदों में 67 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके जड़े. अगर ग्रीन ये पारी नहीं खेलते तो शायद ऑस्ट्रेलिया अच्छी बढ़त नहीं बना पाता. ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार भी मिल सकती थी. ग्रीन सही वक्त पर अपनी टीम के लिए बढ़िया पारी खेली. (Image: Instagram/ausmencricket)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन