पैट कमिंस नहीं तो क्या? ऑस्ट्रेलिया का ये धुरंधर बढ़ाएगा टीम इंडिया की टेंशन! आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

Mitchell Starc Record vs India in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर 2025 से वनडे सीरीज शुरू होगी. दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैच देखने को मिलेंगे. पैट कमिंस चोटिल होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन मिचेल स्टार्क की वापसी होने वाली है. उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ तगड़ा रहा है और वो आने वाली सीरीज में गिल एंड कंपनी की टेंशन बढ़ा सकते हैं.

Mitchell Starc Record vs India in ODI

स्टार्क का भारत के खिलाफ प्रदर्शन

Mitchell Starc ODI Record vs Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ दिनों पहले हुआ था. दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आयोजन होगा. ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और पैट कमिंस चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, टीम इंडिया के लिए चीजें आसान नहीं होंगी, क्योंकि मिचेल स्टार्क की वनडे में वापसी हो रही है. उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ एकदम शानदार है और वो वनडे सीरीज में गिल एंड कंपनी की टेंशन बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क का भारत के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनर रहे हैं. भारत के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है. स्टार्क टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वो रिटायर हो चुके हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 19 वनडे मैच खेले हैं और 30 विकेट झटके हैं. उनका गेंदबाजी औसत 32.66 का है और उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है. बता दें कि स्टार्क आखिरी बार 2023 में भारत के खिलाफ वनडे खेलते हुए नजर आए थे. ये रिकॉर्ड साबित करता है कि मिचेल वनडे में टीम इंडिया के लिए मुश्किल बन सकते हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क का वनडे रिकॉर्ड

स्टार्क ने अब तक 127 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने इसी बीच 244 विकेट झटके हैं और उनकी इकोनॉमी 5.26 की रही है. उन्होंने अब तक अपने वनडे करियर में 9 बार 5 विकेट हॉल लिया है. स्टार्क का सबसे बेस्ट प्रदर्शन 28 रन बनाकर 6 विकेट झटकना है.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को किया था परेशान

ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई थी. इस मुकाबले में स्टार्क ने गेंद से कमाल किया था. उन्होंने 10 ओवर डाले थे और मात्र 55 रन देकर 3 विकट हासिल किए थे. उन्होंने फाइनल के दौरान पारी के 5वें ओवर में शुभमन गिल का विकेट झटका था. उन्होंने इसके बाद 42 और 44वें ओवर में केएल राहुल और मोहम्मद शमी का भी विकेट अपने नाम किया था. स्टार्क ने हमेशा से टीम इंडिया को परेशान किया है और ऑस्ट्रलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय प्लेयर्स को संभलकर रहना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ