हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ तो..., एशियन गेम्स 2026 से पहले पाकिस्तानी कोच ने दिया बयान

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. ऐसे में अब पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है तो हम टीम इंडिया पर दबाव बनाएंगे.

विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान/ Image Source: ANI

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है. भारत और पाकिस्तान भी क्रिकेट की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए नजर आएंगे. भारत और पाकिस्तान अपने मुकाबले क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे. लेकिन क्वार्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग देशों के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे. संभावना है कि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ सकते हैं. अब एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने हुंकार भर दी है.

माइक हेसन ने क्या कहा?

माइक हेसन को उम्मीद है कि अगर एशियन गेम्स 2026 में भारत का सामना पाकिस्तान से होता है तो वह भारतीय टीम पर दबाव बना सकते हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान की युवा टीम भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देगी. उन्होंने कहा कि हम एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी पूरी तैयारी कर रहे हैं. अगर हमारा मैच भारत के खिलाफ होता है तो हम उनपर दबाव बनाएंगे. उन्होंने एशिया कप 2025 का जिक्र भी किया, जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने हुई थी. हेसन को लगता है कि पाकिस्तान ने इस मैच में भारत पर दबाव बनाया था.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

हेसन ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान को फाइनल से पहले कई मुकाबले खेलने हैं. इसलिए फिलहाल हम ज्यादा उम्मीद नहीं लगा रहे हैं. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी 6 टी-20 मैच में टीम इंडिया ने ही सभी मैच जीते हैं. हालांकि हेसन ने माना कि भारत सफेद गेंद क्रिकेट में एक बेंचमार्क है और उनकी टीम की चुनौती उसी स्तर तक पहुंचना है.

हेसन ने की तारीफ

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी युवा टीम का चुनाव किया है. इसपर हेसन ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान की गैरमौजूदगी के बाद भी ये टीम काफी संतुलित है.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरने वाली है. श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा जैसे कई सितारे टीम इंडिया में मौजूद हैं. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था, तब बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को ही इस प्रतियोगिता के लिए चीन रवाना किया था. लेकिन इस बार भारत ने अपनी मुख्य टीम को चुना है. इसलिए भारत को ही क्रिकेट में सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर को सुपर संडे पर होंगे 3 बड़े ODI मुकाबले, भारत समेत 6 टीमें होंगी एक्शन में, जानिए कब और कहां देख पाएंगे LIVE

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola