PCB Dismissed Foreign Coaches: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद सीनियर स्टाफ पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पीसीबी ने विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक से अलग होने का फैसला लिया है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर जल्द ही तीनों कोचों से अंतिम समझौते पर बातचीत कर सकते हैं।
एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहने वाले इन तीनों दिग्गजों ने वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेने का फैसला लिया था। वह छुट्टियों से वापस लाहौर लौटते उससे पहले पीसीबी ने उनकी सेवाओं से उन्हें मुक्त करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें- भारतीय खिलाड़ी करते हैं ड्रिंक? प्रवीण कुमार ने खोली टीम इंडिया की पोल!
खबरों की माने तो तीनों कोच का कहना है कि उन्हें नेशनल टीम के बजाय बोला गया है कि अब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ काम करेंगे, लेकिन पीसीबी को इस मसले पर छानबीन में पता चला है कि वह ऐसे किसी भी अनुबंध के साथ बाध्य नहीं हैं, जिससे उन्हें एनसीए के साथ काम करना पड़ा। उनका केवल नेशनल टीम के साथ करार था।
पीसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक मिकी ऑर्थर पहले से ही डर्बीशायर के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं पुटिक और ब्रैडबर्न को कुछ नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इसलिए वह इस मसले को सौहार्दपूर्ण तरीके से खत्म करने और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का फैसला लिया है। इस दौरान बोर्ड ने तीनों दिग्गजों को कुछ महीने की वेतन देने का भी फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
18 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines