Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा. बेलफास्ट में हुए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद लगाई जा रही थी. सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. इसके बावजूद आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया. इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भड़के हुए नजर आए. वैभव के प्लेइंग 11 से बाहर बैठने पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था.
‘यकीन नहीं हो रहा कि वैभव बाहर हैं…’
टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ ‘शर्मनाक’ हार के बाद माइकल वॉन का X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. वॉन ने इसी बीच टीम इंडिया के सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए. उन्होंने वैभव को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेस्ट T20 बल्लेबाज बताया और उनके प्लेइंग 11 में नहीं होने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि भारत ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना. वो इस समय दुनिया के बेस्ट T20 बल्लेबाज हैं.’
आप नीचे उनका यह पोस्ट देख सकते हैं:
माइकल वॉन ने भारत-आयरलैंड के बीच मैच शुरू होने से पहले यह पोस्ट डाला था. हालांकि, यह टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ पहली हार के बाद वायरल हो रहा है. फैंस माइकल की बात से एकदम सहमत नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाकर टीम इंडिया ने की बड़ी गलती, बना दिया वॉटरब्वॉय
आयरलैंड ने 34 रन से भारत को हराया
बेलफास्ट में हुए पहले T20I मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की. कप्तान लोर्कन टकर के अर्धशतक और गैरेथ डेलेनी की 49 रनों की पारी के दम पर आयरलैंड ने 20 ओवरों में 182 रन बना डाले. 2026 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए लक्ष्य आसान माना आ रहा था.
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. शिवम दुबे ने 25 रन बनाए. संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. आयरलैंड ने 18.5 ओवर में टीम इंडिया को ऑलआउट कर दिया और 34 रन से मैच जीता.
ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार के 5 विलेन, एक खिलाड़ी ने तो बार-बार किया है निराश
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
54 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
58 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines