Live Updates
MI vs LSG Live Score: लखनऊ को हराकर मुंबई ने जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीद
मुंबई इंडियंस की टीम ने 19वें ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी के कारण मुंबई इंडियंस को सीजन की तीसरी जीत हासिल हुई है.
MI vs LSG Live Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हुए फेल
कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बुरी तरह से फेल हो गए. सूर्या 12 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम अब मुकाबले में बहुत आगे निकल गई है.
MI vs LSG Live Score: तिलक वर्मा फिर हुए फेल
मुंबई इंडियंस की टीम अब बैक टू बैक विकेट गंवा रही है. रोहित के बाद अब तिलक वर्मा को भी मणिमारन सिद्धार्थ ने पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही लखनऊ की उम्मीदें जग गई हैं.
MI vs LSG Live Score: रोहित शर्मा की शानदार पारी हुई खत्म
रोहित शर्मा ने इंजरी के बाद कमबैक करते हुए शानदार पारी खेली है. उन्होंने 44 गेंदों में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे. रोहित शर्मा को मणिमारन सिद्धार्थ ने शतक बनाने से रोक लिया.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका
मुंबई इंडियंस की टीम को 11वें ओवर में पहला झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन 32 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेलकर मोहसिन खान का शिकार बने हैं. अब लखनऊ के पास वापसी का मौका है.
MI vs LSG Live Score: रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार पचासा
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है. वहीं दिग्गज रोहित शर्मा ने भी उनका साथ देते हुए धमाकेदार अंदाज में पचासा जड़ा है.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस के नाम रहा पावरप्ले
मुंबई इंडियंस की टीम ने पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. 6 ओवरों में टीम ने बिना विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन दोनों ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस को मिली अच्छी शुरुआत
मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. टीम ने पहले 4 ओवर में 44 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए हैं. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन बहुत ही आसानी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू
मुंबई इंडियंस की टीम 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं लखनऊ के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी फेंक रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस को मिला 229 रनों का लक्ष्य
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं. निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की. वहीं कार्बिन बॉश ने अच्छी गेंदबाजी की है.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ की टीम ने किया शानदार कमबैक
लखनऊ की टीम ने अब शानदार कमबैक किया है और 17वें ओवर में ही 200 रन पूरे कर लिए हैं. हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम अब तेजी से रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. अक्षत रघुवंशी 11 रन बनाकर रघु शर्मा का शिकार बने हैं. रघु को उनके आईपीएल करियर का पहला विकेट मिला है.
MI vs LSG Live Score: ऋषभ पंत सस्ते में लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मुकाबले में चौथा झटका लगा है. कप्तान ऋषभ पंत 10 गेंदों में 15 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने हैं. इसी के साथ लखनऊ की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा बैक टू बैक झटका
कॉर्बिन बॉश ने एक ही ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 बड़े झटके दिए हैं. निकोलस पूरन के बाद मिचेल मार्श भी अब पवेलियन लौट गए हैं. मार्श ने 25 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली.
MI vs LSG Live Score: पवेलियन लौटे निकोलस पूरन
शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद निकोलस पूरन कॉर्बिन बॉश की गेंद पर रयान रिकेल्टन को कैच थमा बैठे. पूरन ने 21 गेंदों में 63 रनों की बहुत ही शानदार पारी खेली. जिसमें 1 चौका और 8 गगनचुंबी छक्का जड़ा है.
MI vs LSG Live Score: निकोलस पूरन ने जड़ा अर्धशतक
निकोलस पूरन ने खराब फॉर्म से बाहर निकालते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा है. 16 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से पूरन ने आईपीएल 2026 में अपना पहला पचासा जड़ा है.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम हुआ पावरप्ले
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. टीम ने 6 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 90 रन जड़ दिए हैं. निकोलस पूरन 12 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं मिचेल मार्श 35 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा है. अल्लाह गजनफर ने जोश इंग्लिस को सिर्फ 13 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण अब लखनऊ दबाव में नजर आ रही है.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी हुई शुरु
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं दीपक चाहर पहला ओवर फेंक रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद.
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट.
MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा.
MI vs LSG Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया है. इसके साथ ही प्लेइंग 11 में भी कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं.
MI vs LSG Live Score: ऋषभ पंत पर टिकी रहेगी नजरें
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत फिलहाल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में वो मुंबई की विकेट पर अच्छा प्रदर्शन कमबैक करना चाहेंगे. जिससे उनकी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रहे.
MI vs LSG Live Score: मुश्किल में है लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब तक 6 मुकाबले इस सीजन में हारी है. ऐसे में अगर 7वां मुकाबला फ्रेंचाइजी हार गई, तो उनके लिए प्लेऑफ का रास्ता लगभग बंद हो सकता है.
MI vs LSG Live Score: मुंबई के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
मुंबई इंडियंस की टीम अब तक इस सीजन में 7 मुकाबले हार चुकी है. अगर मुंबई की टीम इस मुकाबले में भी हार जाती है, तो उनका इस टूर्नामेंट में नॉकआउट खेलने का सपना टूट जाएगा.
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Highlights: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन 19 का 47वां मुकाबला खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 228 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19वें ओवर में 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इसी के साथ दोनों ही टीमें अब प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को खराब शुरुआत मिली. जोश इंग्लिस सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. वहीं इसके अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में एडेन मार्करम ने नाबाद 31 रन बनाए तो वहीं हिम्मत सिंह ने भी नाबाद 40 रन जोड़े. जिसके कारण ही टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना सकी. मुंबई इंडियंस के लिए कार्बिन बॉश ने 2 विकेट अपने नाम किया, तो वहीं रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर और विल जैक्स को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाक महामुकाबले का इंतजार खत्म, इस दिन भिड़ेंगी दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की तीसरी जीत
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 लंबे-लंबे छक्के जड़े. वहीं उनका साथ देते रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. रोहित ने भी 7 छक्के अपनी पारी में जड़े. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव फेल हो गए, लेकिन अंत में नमन धीर ने नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जीता दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मणिमारन सिद्धार्थ ने 2 विकेट अपने नाम किया. मुंबई के बाद लखनऊ की टीम भी सीजन में 7 मुकाबले हार चुकी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों की इंजरी ने CSK की बढ़ाई परेशानी, मुश्किल में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
26 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines