IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों की इंजरी ने CSK की बढ़ाई परेशानी, मुश्किल में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक औसत दर्जे का रहा है. जिसके कारण ही प्लेऑफ की रेस में सीएसके की टीम मुश्किल से नजर आ रही है. इसके पीछे के कई कारणों में इंजरी भी एक रही है. फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो गए.

ayush mhatre and khaleel ahmed
1 / 6
ayush mhatre and khaleel ahmed

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं. जिसमें से उनकी टीम को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अभी तक सेटल प्लेइंग 11 नहीं बना पा रहे हैं. उसके पीछे इंजरी एक बहुत बड़ा कारण है. फ्रेंचाइजी ने इंजरी के कारण अब तक 4 प्लेइंग 11 में खेलने वाले खिलाड़ी खोए हैं. वहीं 5वां खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहा था.

विज्ञापन

नाथन एलिस

नाथन एलिस 2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस सीएसके के अहम गेंदबाज थे. सीजन 19 शुरु होने से पहले ही वो इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए. जिसके कारण बाद में फ्रेंचाइजी को मैट हेनरी को खिलाना पड़ा.

विज्ञापन

खलील अहमद

खलील अहमद 3 / 6

बांए हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद पावरप्ले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे. खलील टीम के मैच विनर गेंदबाज नजर आ रहे थे. हालांकि उसके बाद उन्हें इंजरी हुई और वो बीच सीजन से ही बाहर हो गए.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे 4 / 6

शुरुआती मैचों में सीएसके के सुपरस्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे रहे थे. म्हात्रे लगातार सीएसके के लिए रन बना रहे थे. ऐसे में उनके इंजर्ड होने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमजोर हो गई. म्हात्रे की कमी टीम को खलने वाली है.

विज्ञापन

रामकृष्ण घोष

रामकृष्ण घोष 5 / 6

ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने का मौका दिया. मुकाबले में वो गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए. जिसके कारण ही अब वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी  6 / 6

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी भले ही आईपीएल 2026 से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन वो इंजरी के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. धोनी के नहीं खेलने से मैच फिनिशर की भूमिका में कोई नहीं नजर आया. जिसके कारण भी सीएसके की टीम 1 मुकाबला हारी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन