IND vs PAK: भारत-पाक महामुकाबले का इंतजार खत्म, इस दिन भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आखिरी बार मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी. भारत ने पाकिस्तान को हराया था. अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है. फैंस इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान
1 / 6
भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच का फैंस अकसर इंतजार करते हैं. ये महामुकाबला केवल भारत और पाकिस्तान के दर्शक नहीं देखते हैं, बल्कि पूरी दुनिया इस मुकाबले का लुत्फ उठाती है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर भिड़ंत होने वाली है. इस बार महामुकाबला इंग्लैंड में खेला जाएगा.  

विज्ञापन

14 जून को भिड़ंत

14 जून को भिड़ंत2 / 6

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी मैच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट की जरिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. ये मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. रविवार को ये मुकाबला खेला जाना है. इस लिहाज से फैंस छुट्टी के दिन महामुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

12 टीमें लेंगी हिस्सा

12 टीमें लेंगी हिस्सा3 / 6

मेगा इवेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तान से भिड़ने के बाद भारतीय टीम 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम भिड़ेगी.

हरमनप्रीत कौर को मिली कप्तानी

हरमनप्रीत कौर को मिली कप्तानी4 / 6

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को मिली है. इसके अलावा उपकप्तानी का जिम्मा स्मृति मंधाना को मिला है. टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों के अलावा जूनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

विज्ञापन

5 जुलाई को फाइनल

5 जुलाई को फाइनल5 / 6

12 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. फाइनल मुकाबला 5 जुलाई साल 2026 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 33 मैच 7 वेन्यू पर खेले जाएंगे. भारतीय टीम से खासा उम्मीदें हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम6 / 6

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, राधा यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन