Kris Srikkanth On Rohit Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 की शुरुआत जोरदार तरीके से करेंगे. इस अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपने शानदार IPL करियर में KKR के खिलाफ हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
KKR के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने केकेआर के सामने खेलते हुए तकरीबन 39 की औसत से 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 2012 में बनाया गया एक शतक भी शामिल है. जाहिर सी बात है कि ये आंकड़े शाहरुख खान की टीम को मेंटली काफी परेशान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने बताई संजू सैमसन के मन की बात, आखिर CSK ज्वॉइन करने के लिए कप्तान ने कैसे मनाया?
हलवे से की तुलना
अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की तरफ से केकेआर की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ाने की संभावना पर बात करते हुए, श्रीकांत ने कहा, ‘कुछ साल पहले तक केकेआर रोहित शर्मा के लिए ‘हलवा’ जैसी टीम हुआ करती थी. कल (29 मार्च) वो उनकी गेंदबाज़ी की ऐसी धुनाई करेंगे, जैसे कोई हलवा खा रहा हो. कोलकाता नाइटराइडर्स उनके लिए ‘बादाम का हलवा’ जैसी टीम है. जैसे ही KKR सामने आती है, रोहित पूरी तरह से अपने ‘कम्फर्ट जोन’ में आ जाते हैं.’
यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा की दाईं तरफ मौजूद लड़की कौन है, जो अक्सर IPL मैच में विराट कोहली की पत्नी के साथ आती हैं नजर?
हाल के आंकड़े डराने वाले
कृष्णमाचारी श्रीकांत के इन दावों के बावजूद, हाल के IPL सीजंस में रोहित शर्मा को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है. 3 बार की चैंपियन के खिलाफ ‘हिटमैन’ का आखिरी अर्धशतक 2020 में आया था, और उसके बाद खेली गई 8 पारियों में वो सिर्फ एक बार ही 25 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines