मिचेल मार्श का ऐतिहासिक कारनामा, द हंड्रेड में 400 रन बनाने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी

द हंड्रेड 2026 में सनराइजर्स लीड्स से खेलते हुए मिशेल मार्श ने अभी तक खूब रन बनाए हैं. उन्होंने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. आइए आपको बताते हैं.

MARSH

(Photo: AI)

Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया टी20 के कप्तान मिचेल मार्श पिछले कुछ महीनों से लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी है. द हंड्रेड 2026 में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया हुआ है. सनराइजर्स लीड्स से खेलते हुए मार्श ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी हैं. वो बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर रहे हैं. मार्श ने मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या किया.

विज्ञापन

मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स के खिलाफ शानदार पारी

सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स के बीच द हंड्रेड में तगड़ा मैच हुआ. सनराइजर्स लीड्स ने पहले खेलते हुए 127 रन बनाए. मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स ने बिना विकेट खोए मात्र 68 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. सनराइजर्स लीड्स की तरफ से मिशेल मार्श ने 23 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. उन्होंने पांच चौके और एक छक्का जड़ा. मार्श के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

विज्ञापन

मिशेल मार्श ने बनाया रिकॉर्ड

मिशेल मार्श अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले वो पहले विदेशी खिलाड़ी हैं. इससे पहले ये कारनामा कोई नहीं कर पाया है. द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स विंस के नाम है. उन्होंने 2024 में 424 रन बनाए थे. मार्श उनके इस रिकॉर्ड को आराम से तोड़ देंगे. वो मौजूदा समय में प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले क्रिकेटर

मार्श 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. वो अभी तक 1500 से ज्यादा रन बटोर चुके हैं. इतना ही नहीं मार्श इस साल सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वो 94 सिक्स अभी तक लगा चुके हैं. उनसे आगे फिन एलन ही हैं. मार्श का बल्ला आग उगल रहा है. वो 2026 में टी20 के कई अन्य रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से बचाओ! इंग्लैंड दौरे से पहले डरे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, दी अनोखी सलाह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ