श्रीलंका में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड? शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल रच सकते हैं इतिहास

15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहां पर विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इस मामले में विराट को पीछे कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

CRICKET

(Photo: ANI)

Virat Kohli Record: क्रिकेट फैंस की नजरें 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर है. टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. टीम ने प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका-11 को मात दी. इस सीरीज में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं, जिसमें एक विराट कोहली का भी है. कोहली के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे खतरनाक खिलाड़ी तोड़ सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने कायम किया था बड़ा रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त और दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका सीरीज में हमेशा बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खूब रन कूटे हैं. विराट कोहली ने भी श्रीलंकाई जमीन पर अपने बल्ले से कोहराम मचाया है. दोनों टीमों के बीच खेली गई किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट आगे हैं. उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

2017-18 में श्रीलंका और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी. वहां पर पांच पारियों ने विराट ने 610 रन जड़े थे. कोहली सीरीज में तीन शतक और एक अर्धशतक बनाया था. उनका बेस्ट स्कोर 243 था. कोहली से ज्यादा रन आजतक कोई नहीं बना पाया है.

विज्ञापन

क्या भारतीय ओपनर्स करेंगे कमाल?

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दोनों कई बार लंबी पारियां खेल चुके हैं. खासकर जायसवाल अगर टिक गए तो फिर वो खूब रन बनाएंगे. ये दोनों खिलाड़ी विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखते हैं. इनके अलावा केएल राहुल पर भी नजरें रहेंगी. वो भी फॉर्म में चल रहे हैं. विराट से आगे राहुल भी निकल सकते हैं.

सनथ जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग ने भी बनाए रन

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद सनथ जयसूर्या का नाम आता है. जयसूर्या ने भी भारतीय गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई थीं. उन्होंने 1997 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 571 रन बनाए थे. उनका बेस्ट स्कोर 340 रन का था. वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2009-10 में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 491 रन ठोके थे. सहवाग का सर्वाधिक स्कोर 293 रन था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ