Mayank Yadav Set Return: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीमें वॉर्मअप मैचों में हिस्सा लेने वाली है. बताया जा रहा है कि इंडिया A का वर्ल्ड कप खेलने वाली कुछ टीमों से अभ्यास मैच होगा. इन मुकाबलों द्वारा अब भारत के सबसे तेज गेंदबाज की मैदान पर वापसी देखने को मिल सकती है. दरअसल, 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज मयंक यादव भारतीय A टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले जलवा बिखेर सकते हैं.
वापसी के लिए तैयार तूफानी गेंदबाज
मयंक यादव IPL 2025 के बाद से एक्शन से दूर हैं. कमर में चोट के कारण उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. इसके बाद से वो रिकवर कर रहे हैं. अब लग रहा है कि उनका कमबैक मैच सीधा इंडिया A के लिए हो सकता है. भारतीय A टीम का USA के खिलाफ 2 फरवरी को नवी मुंबई में वॉर्मअप मैच होने वाला है.
दूसरा मुकाबला 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ बेंगलुरु में होगा. इन दोनों मैचों के लिए मयंक उपलब्ध हो सकते हैं. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से उन्हें क्लियरेंस की जरूरत है. 30 जनवरी को CoE में अभ्यास मैच होगा और यहां अगर मयंक अपनी फिटनेस साबित करते हैं, तो उनकी A टीम में वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘नहीं खेलेंगे’, T20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा IND vs PAK महामुकाबला! पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी
मयंक यादव हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज
मयंक यादव को भारत का सबसे तेज गेंदबाज कहना गलत नहीं होगा. उन्होंने IPL 2024 सीजन में 156.7 kmph की गति से गेंद फेंक दी थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 155.8 kmph की गेंद डाल दी थी. वो लगातार 150 की स्पीड से गेंद फेंकते हैं. कमबैक मैच में भी मयंक इसी तरह की गेंद डालने की कोशिश कर सकते हैं. यादव इंजरी के चलते संघर्ष करते आए हैं. उम्मीद है कि अब वो अपनी फिटनेस का बढ़िया तरह से ध्यान रखेंगे.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम में बड़ा बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज को मिली जगह
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines