Manoj Tiwari Ranji Trophy: भारतीय टीम जहां इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में रणजी ट्रॉफी भी खेली जा रही है। रणजी ट्रॉफी में युवा खिलाड़ी काफी चमक बिखेर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी की फीकी पड़ती चमक को देखकर बीसीसीआई से इस टूर्नामेंट को बंद की करने की बात तक कर दी है। रणजी ट्रॉफी 2024 में बंगाल टीम की कप्तानी टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी कर रहे हैं। वहीं अब मनोज तिवारी रणजी ट्रॉफी की फीकी पड़ती चमक को देखकर भड़क उठे हैं।
मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में चेंज करने की उठाई मांग
रणजी ट्रॉफी 2024 के बीच बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी द्वारा बीसीसीआई से इस टूर्नामेंट को बंद करने की मांग के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी सवाल भी पूछ रहे हैं। कई यूजर बोल रहे हैं कि क्या सच में अब रणजी ट्रॉफी को बंद कर दिया जाएगा। दरअसल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा कि अगले सीजन से रणजी ट्रॉफी को कैलेंडर से हटा देना चाहिए। टूर्नामेंट में बहुत सी चीजें गलत हो रही हैं। समृद्ध इतिहास वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को बचाने के लिए कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। यह अपना आकर्षण और महत्व खोता जा रहा है। हालांकि मनोज तिवारी के ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पूर्व क्रिकेटर की क्लास भी लगाई है।
मनोज तिवारी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आप बहुत ज्यादा खेल चुके हैं और आपके लिए बेहतर होगा कि आप क्रिकेट से संन्यास ले लें और राजनीति का पालन करें जो आप जैसे पुराने लोगों के लिए है। रणजी ट्रॉफी मैच कई युवा क्रिकेटरों को चमकने में मदद करते हैं और इसलिए भारतीय क्रिकेट में इसका महत्व कभी कम नहीं होगा। समझने की कोशिश करो।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसकी शुरुआत नवंबर से होनी चाहिए। विजय हजारे सीजन के अंत में खेला जाना चाहिए। 50 ओवर का क्रिकेट सबसे कम महत्वपूर्ण है. और रणजी को दो चैंपियनशिप के साथ खेला जाना चाहिए जहां रेलीगेशन सिस्टम होना चाहिए। रणजी ट्रॉफी एलीट में 16-18 टीमें होनी चाहिए जो 2 समूहों में विभाजित हों।
रणजी ट्रॉफी 2024 में बंगाल टीम का मैच केरल टीम के साथ किसी स्टेडियम में न होकर एक कॉलेज के ग्राउंड में हुआ। जिसपर मनोज तिवारी भड़के और उन्होंने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर की। मनोज तिवारी का कहना है कि हम एक कॉलेज मैदान में खेल रहे हैं जहां प्राइवेसी भी कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024 IND vs AUS Final: उदय-मुशीर की जोड़ी का दिखेगा कमाल, भारत जीतेगा 6वां खिताब!
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘विराट कोहली को खेलते देखना भाग्यशाली’ स्टार बल्लेबाज का मुरीद हुआ इंग्लिश खिलाड़ी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines