World Cup 2027: अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू होने लग गई हैं. सभी टीमें तैयारी में भी जुट गई है. वर्ल्ड कप के होस्ट नेशन और वेन्यू का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. अब सभी को शेड्यूल का इंतजार है. इसे लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है. खैर क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड कप 2027 की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बहुत जल्द शेड्यूल का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.
रिपोर्ट में आया बड़ा अपडेट
आईसीसी की बैठकों में टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब ऐसा लगता है कि अंतिम ढांचे पर मुहर लग गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ICC 1 अक्टूबर को अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर सकता है. कहा गया है कि अगले साल अक्टूबर और नवंबर में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में गोल्ड मेडल मैच में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर, जानिए क्या है समीकरण
14 टीमें लेने वाली हैं हिस्सा
वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है. साउथ अफ्रीका में अंतिम बार वनडे वर्ल्ड कप 2003 में हुआ था. वर्ल्ड कप के पिछले दो संस्करण में 10 टीमों न हिस्सा लिया था. इस बार 14 टीमें एक्शन में नज़र आएंगी. आईसीसी ने खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज के साथ होगी. इसमें सबसे नीचे रहने वाली तीन टीमें ग्रुप स्टेज में जगह बनाने के लिए आपस में टकराएंगी. तीन टीमों से केवल एक ही टीम मुख्य दौर के के लिए क्वालिफाई कर पाएगी. अन्य दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. सुपर सीरीज से क्वालीफाई करने वाली एक टीम और अन्य 11 टीमों को मिलाकर कुल 12 टीमें दूसरे दौर में खेलेंगी. इन 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांट दिया जाएगा.
12 वेन्यू किए गए हैं तय
वर्ल्ड कप 2027 में कुल 54 मैच खेले जाएंगे. तीनों देशों में मुकाबले होंगे. साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा मुकाबलों का आयोजन कराया जाएगा. किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा), मंगांग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क में मैच आयोजित होंगे. नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में भी मैच होंगे. इसके अलावा हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) में मुकाबले होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक दिन में बने 6 शानदार शतक
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
6 mins agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
37 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
9 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
10 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
11 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
12 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines