नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान इन दिनों लंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि वे एक मैच के दौरान चोटिल हो गए, लेकिन इस दौरान एक मुकाबले में उन्होंने इतना शानदार कैच पकड़ा कि जिसने भी देखा उसने दांतों तले अंगुली दबा ली। लंका प्रीमियर लीग (LPL) में आजम खान के इस कैच ने कमेंटेटरों को भी चौंका दिया।
चौथे ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा गाले ग्लेडिएटर्स और कैंडी फैल्कंस के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। कैंडी फैल्कंस के लिए आंद्रे फ्लेचर 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। जैसे ही नुवान तुषारा ने चौथे ओवर की पहली गेंद डाली, फ्लेचर के बल्ले ने बॉल को छुआ और गेंद स्लिप की ओर उड़ गई। बॉल आते देख आजम खान ने शानदार डाइव लगाई और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़कर फ्लेचर को पवेलियन रवाना कर दिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘पुजारा को उप कप्तान के रूप में देखकर हैरान…’, मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
पिता मोईन खान की झलक
एलपीएल के तीसरे संस्करण में गाले ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले आज़म पाकिस्तान के लिए तीन टी 20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनमें अपने पिता मोईन खान की झलक देखने को मिलती है। कमेंटेटर्स ने आजम खान की कलाबाजी की सराहना की। एक कमेंटेटर ने कहा, “एक बहुत प्रसिद्ध विकेटकीपर मोइन खान का बेटा, जो पाकिस्तान का कोच है।” “एक्रोबेटिक, आसान नहीं है। शानदार कैच।
सिर में लग गई गेंद
इस कैच को लपकने के बाद आजम खान को सिर में गेंद लग गई थी। चोट ज्यादा थी, जिसके चलते आजम को स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। आजम खान की सेहत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन टीम की ओर से बताया गया है कि आजम खान अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आजम को कैंडी के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनकी सीटी स्कैन हुई थी, फिलहाल वह अगले 24 घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
16 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
20 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines