Ireland vs Oman: लोर्कन टकर के तूफान में उड़ी ओमान की टीम, आयरलैंड को मिली जबरदस्त जीत

Ireland vs Oman ICC T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की है. ‘ग्रीन आर्मी’ ने ओमान के खिलाफ 96 रन की जबरदस्त जीत दर्ज की है. इस विक्ट्री के हीरो रहे कैप्टन लोर्कन टकर, जिन्होंने नाबाद 94 रन की जबरदस्त पारी खेली.

IRELAND vs OMAN

IRELAND vs OMAN

Ireland Defeated Oman: आयरलैंड ने कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में ओमान को 96 रन से हराया. ऐसा कैप्टन लोर्कन टकर की शानदार नाबाद पारी की वजह से हुआ. दबाव में टकर ने सिर्फ 51 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल थे. उन्होंने आयरलैंड की पारी को संभाला और 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए.

विज्ञापन

आयरलैंड को लगे थे शुरुआती झटके

ओमान के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर शकील अहमद के टॉप-ऑर्डर के गिराने के बाद आयरलैंड की पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई थी. उनके 33 रन देकर 3 विकेट के शानदार स्पेल ने 8वें ओवर में आयरलैंड का स्कोर चार विकेट पर 64 रन कर दिया, जिससे टीम मुश्किल में पड़ गई.

विज्ञापन

टकर-डेलानी की शतकीय साझेदारी

हालांकि, टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 101 रन की अहम पार्टनरशिप करके टीम को संभाला, जिन्होंने 56 रन बनाए. इस जोड़ी ने स्मार्ट स्ट्रोक प्ले और सोचे-समझे अटैक से पारी को फिर से संभाला. जॉर्ज डॉकरेल ने आखिर में शानदार प्रदर्शन किया, सिर्फ़ 9 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे, और आयरलैंड को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया.

विज्ञापन

ओमान की नाकाम बैटिंग

236 रन का पीछा करते हुए ओमान ने जबरदस्त शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन मोमेंटम बनाए रखने में संघर्ष किया. ओपनर आमिर कलीम ने 29 गेंदों पर तेज़ 50 रन बनाकर टीम को लीड किया, जबकि हम्माद मिर्ज़ा ने 37 गेंदों पर 46 रन जोड़े. उनकी कोशिशों के बावजूद, ओमान रेगुलर इंटरवल पर विकेट खोता रहा.

विज्ञापन

139 पर सिमटी ओमान की टीम

13वें ओवर में जब आमोन का स्कोर 5 विकेट पर 108 रन हो गया, तो ये टीम लक्ष्य भटक गई. जोश लिटिल (3/16) और मैथ्यू हम्फ्रीज़ (2/27) की लीडरशिप में आयरलैंड के बॉलर्स ने 18 ओवर में 139 रन पर पारी खत्म कर दी, और एक बड़ी जीत पक्की कर दी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ