Video: खुशी के लिए मैदान पर क्रिकेट खेलने गए खिलाड़ियों को बहुत ही बड़ा दर्द मिल गया. अचानक पूरे मैदान पर मातम का माहौल हो गया. श्रीलंका में खेले जा रहे एक दोस्ताना मैच के दौरान सभी हंसते हुए क्रिकेट का मजा उठा रहे थे. ऐसे समय में एक घटना ने सब कुछ बदल दिया. बल्लेबाजी के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और वो मैदान पर ही गिर गए. अंपायर के साथ हो रहे विवाद के दौरान ये हादसा हुआ. जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.
मैदान पर हुई क्रिकेटर की मौत
श्रीलंका के बेरुवाला में संडे को एक फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था. जहां पर ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल के तहत के ये मैच हो रहा था. इस दौरान लगभग 45 साल के जुल्फिकार की मैदान पर ही मौत हो गई. मुकाबले में जब जुल्फिकार 3 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी वो अचानक मैदान पर गिर पड़े. इस दौरान अंपायर से दोनों टीमें बहस कर रही थी. उनके मैदान पर गिरने के बाद सभी खिलाड़ी उनके तरफ तेजी से बढ़े और सभी ने उनकी मदद करके उन्हें बेरुवाला के अस्पताल में पहुंचाया. हालांकि वहां पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद पूरे मैदान पर माहौल गमगीन हो गया. जिसके कारण ही टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे ने दिखाई क्लास, 87 रन ठोक बने इंडिया U19 टीम के ‘दीवार’
हार्ट अटैक की है आशंका
मौजूदा समय में सभी हार्ट अटैक आने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. बेरुवाला पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्हें भी मेडिकल रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है. जिसके बाद भी इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. हालांकि इस घटना ने अन्य सभी खिलाड़ियों को हिला कर रख दिया है. बता दें कि हाल के समय में क्रिकेट के मैदान पर ऐसी कई घटना सामने आई है. जिससे सभी बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर, T20 WC फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines