विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर, T20 WC फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने किया बड़ा कारनामा

Beth Moony: ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. मूनी ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ एक नया कीर्तिमान रच दिया है.

Beth Moony Breaks Virat Kohli Record (Image generated by AI)
1 / 6
Beth Moony Breaks Virat Kohli Record (Image generated by AI)

Beth Mooney Breaks Virat Kohli Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 7वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की. लॉर्ड्स में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. मूनी ने वो कारनामा कर दिखाया है जो अब तक (मेंस और वमेंस) कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.  

विज्ञापन

फाइनल में बेथ मूनी ने जड़ा शानदार अर्धशतक

फाइनल में बेथ मूनी ने जड़ा शानदार अर्धशतक2 / 6

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर बेथ मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 49 गेंदों पर 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130. 61 का रहा. उनकी इस पारी की बदौलत पर ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत हासिल करने में कामयाब रही. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.

विज्ञापन

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा3 / 6

इस शानदार अर्धशतक के साथ ही बेथ मूनी ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. मूनी अब दुनिया की पहली क्रिकेटर (मेंस और वुमेंस दोनों) बन गई हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में तीन बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.

कोहली 2 बार कर चुके हैं ऐसा

कोहली 2 बार कर चुके हैं ऐसा4 / 6

इससे पहले विराट कोहली, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो अर्धशतक लगाए थे. अब मूनी ने एक साथ इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली

महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली5 / 6

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बेथ मूनी से पहले कोई भी बल्लेबाज फाइनल मुकाबलों में एक से ज्यादा अर्धशतक नहीं लगा सका था. अब मूनी के नाम फाइनल में तीन अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं.

2020 और 2023 के फाइनल में भी जड़ा था अर्धशतक

2020 और 2023 के फाइनल में भी जड़ा था अर्धशतक6 / 6

बेथ मूनी फाइनल की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. मूनी ने इससे पहले 2020 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ मेलबर्न में नाबाद 78 रन की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने 2023 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 74 रन बनाए और एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन