Lionel Messi Dance video: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल हमेशा याद रखा जाएगा। रविवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। कांटे की टक्कर वाले फाइनल में मेसी का मैजिक दिखा और उनकी अगुवाई में अर्जेंटीना ने तीसरा वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
अर्जेंटीना की जीत के बाद लियोनेल मेसी ने जमकर डांस भी किया, क्योंकि अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेस्सी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई, जिससे वह 2014 में चूक गए थे। डिएगो माराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मेसी का डांस
खिताब जीतने के बाद मेस्सी ने जमकर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिग्गज फुटबॉलर ड्रेसिंग रूम में टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे हैं। मेस्सी का यह अंदाज देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।
‘Lionel Messi तुम महान हो’ अर्जेंटीना की जीत पर गदगद हुआ खेल जगत, सचिन से लेकर युवराज ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
और पढ़िए – FIFA World Cup: क्या इन संयोग की वजह से जीती मेसी की टीम अर्जेंटीना, जानकर रह जाएंगे हैरान
पेनल्टी शूटआउट से निकला फाइनल मुकाबले का रिजल्ट
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो यह मुकाबला कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया, मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से निकला था। दरअसल, जब मैच का तय वक्त जब खत्म हुआ तब स्कोर 3-3 पर था। इसके बाद शूटआउट हुआ।
एम्बाप्पे ने हैट्रिक जमाई
फाइनल मुकाबले में फ्रांस की ओर से एम्बाप्पे ने हैट्रिक जमाई थी, जबकि लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने यह वर्ल्ड कप जीता और अपने 36 साल के सूखे को खत्म किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
25 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines