हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

आखिरी मौका! रोहित शर्मा पर टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा, इंग्लैंड सीरीज में खुद को साबित करने के लिए शुरू की तैयारी

Rohit Sharma Started Training: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. कई खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह लेने के दावेदार नजर आ रहे हैं. रोहित के लिए खुद को साबित करना जरूरी है और उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

विज्ञापन
रोहित ने शुरू की तैयारी (Image: X and AI Generated)

Rohit Sharma Started Training: रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. शर्मा अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हैं और उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. हालांकि, टीम इंडिया में उनकी जगह तय नहीं है. कई अन्य खिलाड़ी लगातार रन बनाकर रोहित शर्मा की जगह पर दावा ठोक रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो फेल हुए, तो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. रोहित ने इसी वजह से इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग

इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. अभी दोनों देशों के बीच T20I श्रृंखला चल रही है, जिसका अंत 11 जुलाई को होगा. ऐसे में टीम इंडिया के पास अभ्यास करने के लिए 12 और 13 जुलाई का ही समय होगा. रोहित शर्मा अब लगातार क्रिकेट नहीं खेलते हैं और लय प्राप्त करने के लिए उन्हें पहले से प्रैक्टिस की जरूरत पड़ती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां रोहित शर्मा लंदन में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. शर्मा नेट्स में गेंदबाजों का सामना कर इंग्लिश परिस्थितियों के अनुरूप खुद को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- आगामी टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

विज्ञापन

रोहित के पास आखिरी मौका!

रोहित शर्मा टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी हैं लेकिन 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह पक्की नहीं है. पिछली कुछ सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इसी बीच यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन लगातार रन बनाकर ओपनिंग स्लॉट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में ईशान और जायसवाल, दोनों ने शतक जड़ा था. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित के पास इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो फेल हुए, तो फिर उनका 2027 का वर्ल्ड कप खेलने का सपना चकनाचूर हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मोईन अली ने IPL के नियम को ठहराया जिम्मेदार, इंग्लैंड में भारत की नाकामी पर दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola