मोईन अली ने IPL के नियम को ठहराया जिम्मेदार, इंग्लैंड में भारत की नाकामी पर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने आईपीएल के एक नियम को भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने इस नियम की आलोचना की है. उनका मानना है कि इस नियम की वजह से भारतीय खिलाड़ी बैटिंग करने की कला को भूल चुके हैं.

Cricket News - 2026-07-08T225517.020
1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. भारत ने पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद दूसरा और तीसरा टी-20 मैच बुरी तरीके से गंवाया. टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है. भारतीय टीम के ज्यादातर बल्लेबाज इंग्लैंड में फेल हो रहे हैं. अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी पर आईपीएल के एक नियम को दोषी ठहराया है. Photo Source: X

विज्ञापन

मोईन अली ने चेताया

मोईन अली ने चेताया2 / 6

मोईन अली का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाजी की कला को भूल चुके हैं.  आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर बहुत बड़ा फर्क डालता है. उनका मानना है कि खिलाड़ी क्रीज पर उतरते के साथ ही पहली गेंद से आक्रामक नहीं हो सकते. Photo Source: X

विज्ञापन

आईपीएल नियम की आलोचना की

आईपीएल नियम की आलोचना की3 / 6

'बियर्ड बिफोर विकेट' पॉडकास्ट पर बोलते हुए मोईन ने कहा" मुझे लगता है कि यह नियम परिस्थितियों और स्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की कला को सबसे ज्यादा छीन रहा है. आप सिर्फ मैदान पर आकर पहली गेंद से ही अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं कर सकते.आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर बहुत बड़ा फर्क डालता है. मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में वे बल्लेबाजी की कला भूल चुके हैं." Photo Source: X

टीम सिलेक्शन पर उठाए सवाल

टीम सिलेक्शन पर उठाए सवाल4 / 6

उन्होंने टीम के सिलेक्शन को लेकर भी कहा "दुबे को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बुलाना और राणा को उनसे पहले भेजना, मुझे पता है कि यह इसलिए है क्योंकि राणा दाएं हाथ का बल्लेबाज है, लेकिन आप बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी टीम चुन रहे हैं; आप ऐसा यूं ही नहीं कर सकते." Photo Source: X

विज्ञापन

भारत को मिली करारी हार

भारत को मिली करारी हार5 / 6

भारतीय टीम को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में एकतरफा हार मिली. इस मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 76 रनों पर ही सिमट गई. भारत को 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. Photo Source: X

भारतीय बल्लेबाज टाय-टाय फुस्स

भारतीय बल्लेबाज टाय-टाय फुस्स6 / 6

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुल गई. टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 10, वैभव सूर्यवंशी ने 13, ईशान किशन ने 13 और श्रेयस अय्यर ने 5 रनों की पारी खेली. टीम के सभी बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप हुए. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन