आगामी टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने 8 जुलाई को आगामी सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में 2 युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा संभालेंगे.

Cricket News - 2026-07-08T234514.121

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इंटरनेशल मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था. अब जिम्बाब्वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है. स्क्वाड में 2 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसके अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम की कमान सिकंदर रजा सभालेंगे. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में 2 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है. बोर्ड ने न्यूमैन न्यामहुरी और बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा को मौका दिया है. बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीनों ही मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. पहला मैच 15 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है. इसके बाद जिम्बाब्वे भारतीय टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे के स्क्वाड में ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. इसके अलावा ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स को भी टीम में जगह मिली है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का दौरा फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ जारी है. बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट मैच को एक पारी से अपने नाम किया था. इसके अलावा जिम्बाब्वे पहले वनडे मैच को भी 25 रनों से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा वनडे 9 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि तीसरा वनडे 11 जुलाई को खेला जाना है.

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वाड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादीवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी और मिल्टन शुम्बा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ