New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स ने 29 अप्रैल को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ दिग्गज खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस बीच पिछले 6 दिनों में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 इन तीनों ही खिलाड़ियों का आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है. कीवी टीम की कप्तानी इस युवा खिलाड़ी को अब सौंपी गई है.
स्टार खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान
23 अप्रैल को सूजी बेट्स ने संन्यास का ऐलान करते हुए साफ कर दिया था कि आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेगी. अब 29 अप्रैल को पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन और तेज गेंदबाज लिया ताहुहु ने भी यही फैसला किया है. सोफी डिवाइन की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.
सूजी बेट्स जहां अभी 39 साल की हैं, तो वहीं सोफी डिवाइन की उम्र 36 साल की है. वहीं लिया ताहुहु भी 35 साल की हो गई हैं. ताहुहु ने अब तक 101 टी-20 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 98 विकेट अपने नाम किया है. वहीं सोफी डिवाइन ने 151 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में 3587 रन बनाए हैं. वहीं इसके साथ 128 विकेट भी अपने नाम किए हैं. बात सूजी बेट्स की करें तो उन्होंने 181 टी-20 इंटरनेशनल में 4717 रन बनाने के अलावा 62 विकेट भी झटके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को लगा तगड़ा झटका, रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
कोच ने स्टार खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान
न्यूजीलैंड महिला टीम की हेड कोच बेन सायर ने इन तीनों ही खिलाड़ियों के संन्यास को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘हमारी 3 सबसे सीनियर खिलाड़ियों के एक साथ 1 ही टूर्नामेंट के जरिए करियर को समाप्त करना खास और दुर्लभ मौका है. तीनों का करियर कमाल का रहा है और उन्होंने टीम व इस खेल को काफी योगदान दिया. टूर्नामेंट के बाद इन तीनों के करियर का जश्न मनाया जाएगा और मुझे पता है कि वे इस समय टीम के फाइनल मिशन के लिए प्रदर्शन करने पर ध्यान लगाए हुए हैं.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines